Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देवरिया में रफ्तार के कहर से दो गांवों में पसरा मातम, पिता के चोटिल होने पर गए थे बचाने; चली गई जान

    Updated: Sat, 31 Jan 2026 03:04 PM (IST)

    मदनपुर में गुरुवार रात तेज रफ्तार दो बाइकों की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। फकईपुर के नीरज पिता को देखने जा रहे थे, ...और पढ़ें

    दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक की भी गई जान, किसी ने नहीं पहना था हेलमेट। जागरण

    दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक की भी गई जान, किसी ने नहीं पहना था हेलमेट। जागरण

    HighLights

    1. मदनपुर में दो बाइकों की भीषण टक्कर हुई।

    2. हादसे में नीरज और सूरज की मौके पर मौत।

    3. हेलमेट न पहनने से चोटें जानलेवा बनीं।

    संवाद सूत्र मदनपुर। तेज रफ्तार ने गुरुवार की रात दो परिवारों पर कहर ढा दिया। दो बाइक की हुई टक्कर में दो जिंदगियां असमय कालकवलित हो गई। एक अपने पिता के चोटिल होने की सूचना पर उनके पास पहुंचने की तेजी में था। वहीं दूसरा अपने घर जाने की चाह में, किंतु होनी को कुछ और ही मंजूर था।

    सबसे बड़ी बात की दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था जिसकी वजह से दुर्घटना में लगी चोट जानलेवा बन गई। जबकि गंभीर रूप से घायल एक अभी भी जिंदगी की जंग लड़ रहा है।

    चोटिल पिता की सहायता के लिए बाइक से निकले ग्राम फकईपुर निवासी नीरज को नहीं पता था राह में मृत्यु उसका इंतजार कर रही है। वहीं दुबौली निवासी सूरज अपने मित्र के निर्माणधीन मकान से चंद कदम दूर स्थित घर जाने के लिए जैसे ही निकले मौत ने उसका रास्ता रोक लिया।

    यह भी पढ़ें- देवरिया में तेज रफ्तार बाइकों की जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत और एक घायल

    दोनों बाइकों की हुई जोरदार टक्कर में एक की मांग उजड़ने के साथ ही दो मासूम अनाथ हो गए। जबकि दिव्यांग पुत्र के असामयिक मृत्यु होने से मां बुच्ची देवी की कोख उजड़ गई। दोनों बाइक के सवारों ने यदि हेलमेट लगाया गया होता तो शायद इतना बड़ा हादसा नहीं होता। जबकि जिंदगी व मौत से जूझ रहे विकास की हालत भी नाजुक बताई जा रही है।

    युवाओं की अचानक हुई मृत्यु से दोनों गांव के लोग स्तब्ध हैं। जबकि मृतक नीरज के पत्नी की चीत्कार व मासूमों की सिसकियां सुनकर दरवाजे पर जुटे लोगों की आंखें बरबस ही नम हो जा रही हैं।

    खबरें और भी