Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में SIR के दौरान मतदाता सूची में नाम जोड़ने पर दें प्राथमिकता, BLO को दबाव में न आने के निर्देश

    Updated: Mon, 09 Feb 2026 10:25 PM (IST)

    खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने पथरदेवा में बीएलओ और शिक्षकों के साथ एसआईआर बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने मतदाता सूची में पात्र मतदाताओं के नाम ...और पढ़ें

    एसआईआर में नाम जोड़ने पर दें प्राथमिकता।

    एसआईआर में नाम जोड़ने पर दें प्राथमिकता।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, पथरदेवा। उपनगर स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र के सभागार में बीएलओ एवं शिक्षकों के साथ एसआईआर को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने की। उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया से संबंधित जिलाधिकारी के निर्देशों की जानकारी देते हुए बीएलओ की समस्याओं को गंभीरता से सुना।

    खंड शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट कहा कि मतदाता सूची में नाम काटने से अधिक महत्वपूर्ण पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ना है। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिया कि नाम काटने के लिए किसी भी प्रकार के दबाव में न आएं। यदि किसी स्तर पर समस्या उत्पन्न होती है तो सीधे अपने उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दें।

    उन्होंने यह भी कहा कि नाम काटने के लिए भरे गए फार्म की सत्यता की पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही कोई कार्रवाई की जाए। जो लोग गांव के वास्तविक निवासी हैं और वहीं निवास करते हैं, लेकिन एसआईआर प्रक्रिया के दौरान उनके अभिलेख उपलब्ध नहीं हो सके हैं, उनके नाम को निरस्त न करते हुए फिलहाल रोके रखा जाए।

    बैठक में आलोक तिवारी, सुनील तिवारी, केशव शाही, सरवन आलम, स्मिता शुक्ला, ताहा, डिम्पल सिंह, बृजलाल यादव, प्रवीण द्विवेदी सहित अन्य बीएलओ व शिक्षक उपस्थित रहे।

    खबरें और भी