देवरिया में जनगणना 2027 की तैयारी शुरू, हो रहा तीन दिवसीय ट्रेनिंग का आयोजन
देवरिया के भलुअनी में जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अधिकारियों और प्रगणकों को डिजिटल व कागज रह ...और पढ़ें

जनगणना 2027 की तैयारी शुरू।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, भलुअनी। जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत नगर पंचायत भलुअनी में बीआरसी परिसर पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में अधिकारियों और प्रगणकों को जनगणना की नई प्रक्रिया और तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि जनगणना का पहला चरण 22 मई से शुरू होगा, जिसमें सबसे पहले भवनों की गणना की जाएगी। इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल और कागज रहित होगी।
खास बात यह है कि नागरिक स्वयं भी पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। जनगणना में व्यक्ति की आय, उम्र, जाति, धर्म के साथ टीवी, फ्रिज सहित अन्य सुविधाओं का भी विवरण एकत्र किया जाएगा। कुल 33 सवालों के माध्यम से विस्तृत आंकड़े जुटाए जाएंगे।
प्रशिक्षण में डिजिटल मैपिंग, मकानों की नंबरिंग और डेटा संकलन की प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही प्रतिभागियों को एचएलओ एप के माध्यम से डेटा एंट्री का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। मास्टर ट्रेनर पवन पांडेय और प्रकाश चतुर्वेदी ने प्रशिक्षणार्थियों की शंकाओं का समाधान किया।
इस अवसर पर चार्ज अधिकारी अमिताभ मणि, विजय श्रीवास्तव, कपिंद्र मिश्र, कृष्ण कुमार सिंह, दुर्गेश, धीमांशु सिंह, सुरेश सिंह, विवेकानंद मिश्र, सुमन सिंह, पूर्णिमा सिंह, संगीता यादव, मंजू यादव, रिंकू देवी, अलका, अंगद गुप्ता सहित सभी प्रगणक व सुपरवाइजर उपस्थित रहे।