देवरिया में पांचवीं की छात्रा ने सिर्फ 25 सेकेंड में सुनाया UP के सभी जिलों का नाम, BSA हुए खुश
देवरिया सदर के प्राथमिक विद्यालय पार्वतीपुर का बीएसए ने निरीक्षण किया, जहां कक्षा पांच की छात्रा आकांक्षा ने 25 सेकेंड में प्रदेश के सभी जिलों के नाम ...और पढ़ें
HighLights
बीएसए ने देवरिया के प्राथमिक विद्यालय पार्वतीपुर का किया निरीक्षण।
कक्षा पांच की छात्रा आकांक्षा ने 25 सेकेंड में सुनाए सभी जिले।
बीएसए ने बच्चों के प्रदर्शन और विद्यालय व्यवस्थाओं की सराहना की।
जागरण संवाददाता, देवरिया। विकास खंड देवरिया सदर के प्राथमिक विद्यालय पार्वतीपुर का बुधवार को बीएसए डाक्टर राम जियावन मौर्य ने निरीक्षण किया। जहां विद्यालय की व्यवस्थाओं को देखकर उन्होंने प्रसन्नता जाहिर की। विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा पांचवीं की छात्रा अंकिता ने पांच सेकेंड में प्रदेश के सभी 18 मंडलों और आकांक्षा ने 25 सेकेंड में प्रदेश के सभी जिलों के नाम सुनाए। जिसे सुनने के बाद बीएसए ने दोनों छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
बीएसए बुधवार को प्राथमिक विद्यालय पार्वतीपुर पहुंचे, जहां नामांकित 89 बच्चों के सापेक्ष 61 बच्चे उपस्थित मिले। विद्यालय में उपस्थित बच्चों की ऑनलाइन हाजिरी भरी हुई मिली। वहीं कक्षाओं में बच्चों को शिक्षक पढ़ाते हुए पाए गए।
विद्यालय में छायादार, फलदार व फूल पेड़-पौधे लगे होने से परिसर की सुंदरता देखते ही बन रही थी, जिसकी बीएसए ने सराहना की और विद्यालय के प्रधानाध्यापक की प्रशंसा की। वहीं बीएसए ने विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों से बातचीत की और उनसे सवाल भी पूछे, जिसका बच्चों ने जवाब भी दिया।
यह भी पढ़ें- देवरिया-सलेमपुर बाईपास मुआवजा: हाई कोर्ट ने रद किया अवार्ड, नए सिरे से सुनवाई का आदेश
कई बच्चों ने ब्लैक बोर्ड पर विभिन्न प्रकार के चित्र बनाकर बीएसए को दिखाए। इसके विद्यालय की चार छात्राओं व एक छात्र ने कम समय में प्रदेश के सभी जिलों, मंडलों व देश के सभी प्रदेशों के नाम सुनाए।
इसके बाद बीएसए ने बच्चों के साथ बैठकर मध्याह्न भोजन का स्वाद चखा और आवश्यक निर्देश भी दिए। इस दौरान बीईओ सदर देव मुनि वर्मा, विद्यालय के प्रधानाध्यापक व अन्य उपस्थित रहे।