Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देवरिया: रील बनाने को लेकर बहू-ससुराल पक्ष में विवाद, थाने पहुंचा मामला

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 04:57 PM (IST)

    देवरिया में बहू के रील बनाने को लेकर ससुराल पक्ष से विवाद हो गया, जिसके बाद मामला थाने पहुंचा। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौता कराकर बहू को स ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. बहू के रील बनाने पर ससुराल पक्ष से विवाद।

    2. मामला रामपुर कारखाना थाने पहुंचा, पुलिस ने सुलझाया।

    3. दहेज उत्पीड़न के आरोप, पुलिस ने समझौता कराया।

    संवाद सूत्र, रामपुर(देवरिया)। ससुराल में रह रही विवाहिता आए दिन रील बना रही थी। जिसको लेकर के ससुराल वालों ने विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों में आपस में झगड़ा हो गया। मंगलवार को मामला थाने पहुंचा तो पुलिस ने काफी देर तक समझने के बाद सुलह समझौता करा कर दोनों को वापस घर भेज दिया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली महिला का पति बाहर रहता है।

    उसने पुलिस को तहरीर देकर ससुराल पक्ष के लोगों पर आरोप लगाया कि आए दिन मेरे सास, ससुर और ननद दहेज के लिए मुझे मारते-पीटते और प्रताड़ित करते हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जब ससुराल के लोगों को थाने में तलब किया। पूछताछ में ससुर ने कहा कि मेरी बहू आए दिन रील बनाकर इंटरनेट मीडिया पर डालती है।

    जिससे परिवार की बदनामी होती है। कई बार समझाने के बावजूद बहू रील बनाना बंद नहीं किया, जिससे नाराज होकर उसे घर में आने से मना कर दिया गया था। दोनों पक्षों को समझाने के बाद लिखित समझौता कराया गया। महिला को उसके ससुराल भेज दिया गया।

    थानाध्यक्ष अश्वनी प्रधान ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया था। समझौते के बाद महिला के ससुर और ननद को समझाकर घर में रखने के निर्देश दिए गए हैं।

    यह भी पढ़ें- देवरिया में पोखरे में डूबने से युवक की मौत, गांव में मचा हड़कंप

    खबरें और भी