देवरिया में पोखरे में डूबने से युवक की मौत, गांव में मचा हड़कंप
देवरिया के बरांव गांव में माताधाम मंदिर के पास एक युवक का शव पोखरे में तैरता मिला, जिससे सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लि ...और पढ़ें

मृतक ज्ञान प्रकाश उर्फ बिट्टन पाण्डेय की फाइल फोटो। जागरण
HighLights
देवरिया के बरांव गांव में युवक का शव पोखरे में मिला।
ज्ञान प्रकाश पाण्डेय (34) की पहचान, फिसलन से डूबने की आशंका।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी।
संवाद सूत्र, मदनपुर, (देवरिया)। बरांव गांव में बुधवार सुबह एक युवक का शव गांव के माताधाम मंदिर के समीप स्थित पोखरे में उतराता मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दिया।
मृतक की पहचान ज्ञान प्रकाश उर्फ बिट्टन पाण्डेय (34) पुत्र स्वर्गीय व्यास मुनि पाण्डेय, निवासी बरांव के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार वह सुबह शौच के लिए घर से निकला था। लगातार बारिश के कारण पोखरे के किनारे फिसलन हो गई थी। आशंका जताई जा रही है कि पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। आसपास कोई मौजूद न होने के कारण समय पर घटना की जानकारी नहीं हो सकी।
सुबह ग्रामीणों ने पोखरे में शव उतराता देखा तो हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर मदनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को पोखरे से बाहर निकलवाया।
मृतक के भाई बिट्टू पाण्डेय ने बताया कि बारिश के कारण पोखरे के किनारे काफी फिसलन थी, जिससे हादसा होने की आशंका है। परिवार में इस घटना के बाद शोक का माहौल है। मृतक के बड़े भाई रामआशीष पाण्डेय अपने पिता के निधन के बाद लोक निर्माण विभाग, गोरखपुर में कार्यरत हैं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- सलेमपुर विधायक विजय लक्ष्मी गौतम का रिपोर्ट कार्ड, 20.50 करोड़ की निधि से विकास की नई गाथा
थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। शव को विधिक कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।