Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सलेमपुर विधायक विजय लक्ष्मी गौतम का रिपोर्ट कार्ड, 20.50 करोड़ की निधि से विकास की नई गाथा

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 01:03 PM (IST)

    सलेमपुर विधायक विजय लक्ष्मी गौतम को साढ़े चार वर्षों में 20.50 करोड़ रुपये की विधायक निधि मिली, जिससे सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और विद्युत जैसे 130 से अ ...और पढ़ें

    सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक एवं प्रदेश की ग्रामीण विकास राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम।

    सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक एवं प्रदेश की ग्रामीण विकास राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम।

    HighLights

    1. साढ़े चार वर्षों में 20.50 करोड़ रुपये की विधायक निधि मिली।

    2. सड़क और सीसी रोड निर्माण को सर्वाधिक प्राथमिकता दी गई।

    3. शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत सहित 130 से अधिक कार्य हुए।

    श्याम नारायण मिश्र, देवरिया। सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक एवं प्रदेश की ग्रामीण विकास राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम को पिछले साढ़े चार वर्षों में विधायक निधि के तहत 20.50 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। इस राशि से सड़क, विद्यालय, मार्ग प्रकाश, विद्युत, स्वास्थ्य और असाध्य रोगों के इलाज सहित विभिन्न जनहित कार्यों को स्वीकृति दी गई। सबसे अधिक प्राथमिकता सड़क एवं सीसी रोड निर्माण को दी गई है।

    विधायक बनने के बाद पहले वर्ष 1922-23 में राज्यमंत्री को विधायक निधि के रुप में तीन करोड़ रुपये आवंटित हुआ। जिसमें सड़क व अन्य कार्यों के मद में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को 237.95 लाख रुपये, विद्यालय निर्माण के मद में प्रबंधक व प्रधानाचार्य को 45.50 लाख रुपये, कोविड में दवा व अन्य मद में 4.84 लाख रपये यानी कुल 2,88,29,240 रुपये व्यय हुए। इसी तरह वर्ष 2023-24 में पांच करोड़ रुपये आवंटित् हुए जिसमें 37 प्रोजेक्ट की स्वीकृति हुई। जिसमें 15 सड़क, स्कूल भवन व स्वागत द्वार 9, दस प्रस्तावों में मार्ग प्रकाश तथा एक असाध्य रोग व एक प्रस्ताव बिजली विभाग के कार्यों पर खर्च हुआ।

    2024-25 में मिले पांच करोड़ में 39 कार्य स्वीकृत किया गया। जिसमें 27 कार्य सड़क पर, विद्यालय भवन व स्वागत द्वार 11 व एक को इलाज के लिए धन आहरित किया गया। वर्ष 2025-26 में मिले पांच करोड में कुल 33 प्रसताव दिया गया। इसमें 25 गांवों में सीसी रोड व आरसीसी, 6 प्रवंधकों को विद्यालय भवन के लिए तथा दो मरीजों को इलाज के लिए धन दिया गया। वर्ष 2026-27 में पहली किश्त ढाई करोड़ रुपये आवंटित हुई है। इसमें अभी किसी भी प्रस्ताव पर कार्य शुरू नहीं हुआ है।

    विधान सभा क्षेत्र - सलेमपुर

    • विधायक का नाम- विजय लक्ष्मी गौतम
    • उम्र 59 वर्ष
    • पहली बार बनी विधायक
    • शिक्षा- एमए समाज शास्त्र

    राजनीतिक सफर
    1992 से भाजपा से राजनीनति की शुरूआत के बाद भाजपा महिला मोर्चा के अध्यक्ष के साथ विभिन्न पदों पर भाजपा के संगठन के रूप में जिम्मेंदारी संभाली। 2012 के विधानसभा चुनाव में सलेमपुर सुरक्षित सीट से भाजपा की प्रत्याशी रही लेकिन सपा उम्मीदवार मनबोध प्रसाद से चुनाव हार गई। 2017 के चुनाव में भाजपा ने टिकट काट दिया।

    खबरें और भी

    इससे नाराज होकर वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गई। सपा ने उन्हें सलेमपुर से प्रत्याशी बनाया लेकिन भाजपा प्रत्याशी काली प्रसाद से चुनाव हार गई। 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा में शामिल हुई और भासपा प्रत्याशी मनबोध प्रसाद को हराकर पहली बार विधानसभा चुनाव में पहुंची और राज्यमंत्री बनी।

    चुनावी वायदे

    • हर से गांव तक विद्युत आपूर्ति सुदृढ
    • स्वास्थ्य सेवा के लिए अस्पतालों को सुदृढ व उच्चीकृत करना, अस्पतालोंं में आक्सीजन प्लांट लगाना
    • बढ़ रही ट्रैफिक समस्या को हल करने के सलेमपुर में बस स्टेशन का निर्माण
    • सलेमपुर में सब्जी मंडी का निर्माण-
    • सलेमपुर ब्लाक कार्यालय व आवासीय भवन का निर्माण
    • लार-पिंडी मार्ग व मुसैला से भागलपुर मार्ग का निर्माण
    • ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों में पेयजल सुदृढ

    विधानसभा में राज्यमंत्री होने के नाते सभी बैठकों में प्रतिभाग की। विपक्षियों द्वारा पूछे गए विकास कार्यों के प्रश्नों का जवाब दी। क्षेत्र की अन्य गंभीर समस्याओं को भी सदन में उठाया।

    कितने पर हुए कार्य

    • करीब सौ सड़कों के का निर्माण, जिसमें पिंडी से भागलपुर, बढ़या हरदो से नेमा होते हुए तकिया धरहरा प्रमुख सड़कें शामिल है। बिजली के क्षेत्र में सुचारू आपूर्ति के लिए सलेमपुर उपकेंद्र में हरैया फ़ीडर का निर्माण के साथ एक दर्जन से अधिक ट्रांसफार्मर की क्षमता बृद्धि एवं उपकरणों के बदलने का कार्य
    • स्वास्थ्य के क्षेत्र में सलेमपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 76 प्रकार के जांच की सुविधा एवं डिजिटल एक्सरे मशीन की स्थापना

    अधूरे कार्य

    • मझौली और नवलपुर के बीच में पक्के पुल का बजट स्वीकृत, निर्माण शुरू
    • सलेमपुर ब्लाक कार्यालय के लिए बजट स्वीकृत, निर्माण अधर में
    • मृतक लेखपाल आशीष कुमार के नाम लेखपाल संघ भवन प्रस्तावित
    • सलेमपुर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में पेय जल आपूर्ति, अधर में

    image - 2026-08-02T125945.920

    विकास की प्राथमिकता

    • सड़क और सीसी रोड निर्माण पर सर्वाधिक फोकस।
    • शिक्षा के लिए 20 विद्यालय भवनों को स्वीकृति।
    • गांवों में मार्ग प्रकाश व्यवस्था का विस्तार।
    • गंभीर बीमारी से पीड़ित जरूरतमंदों को विधायक निधि से आर्थिक सहायता।
    • क्षेत्रीय आवश्यकताओं के अनुसार अन्य विकास कार्यों को भी मंजूरी।

    यह भी पढ़ें- पथरदेवा विधायक सूर्यप्रताप शाही के प्रयास से विकास को मिली रफ्तार, अभी भी फीकी है चीनी मिल का वादा अधूरा

    चुनाव में जनता के बीच जो भी वादा की थी। मुख्यमंत्री जी ने मेरे सभी प्रस्तावों पर विशेष ध्यान दिया। स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पुल के लिए विशेष कार्य हुआ। सलेमपुर में बस स्टेशन का कार्य पूर्ण हो गया है। नवलपुर मझौलीराज गंडक पर पुल का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। ब्लाक का निर्माण भी जल्द पूरा किया जाएगा। इसके अलावा पेयजल की जो भी समस्या है उसे दूर करने का प्रयास कर रही हूं। कोई भी गांव विकास से अछूता नहीं रहेगा।

    -

    - राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम

    सरकार में मंत्री बनने के बाद सलेमपुर का जिस तरह विकास होना चाहिए वह नहीं हुआ है। गांवों में सड़के आज भी जर्जर है। पेयजल की टंकी अधूरी है। जिससे लोगों को शुद्ध पानी मुहैया नहीं हो पा रहा है। स्वास्थ्य सुविधा के नाम पर अस्प्तालों में चिकित्सकों की जरूरत के हिसाब से तैनाती नहीं है।

    -

    -मनबोध प्रसाद पूर्व विधायक