Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बेटे को बचाने गए अधेड़ की पीटकर हत्या, गांव में तनाव; आरोपी फरार

    Updated: Wed, 04 Feb 2026 08:07 PM (IST)

    देवरिया के मदनपुर में बेटे को बचाने गए 55 वर्षीय महंथ गोंड की पीटकर हत्या कर दी गई। विवाद शराब के लिए पैसे मांगने को लेकर हुआ था। सूरज बाहर से कमाकर ल ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. कमा कर आए युवक से शराब के लिए रुपये मांगने को लेकर हुआ था विवाद

    2. पुलिस तहरीर मिलने का कर रही इंतजार, पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार


    संवाद सूत्र, मदनपुर (देवरिया)। नशा करने के लिए रुपये मांगने को लेकर उपजे विवाद में मंगलवार की रात बेटे को बचाने पहुंचे अधेड़ की पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। पुलिस मुकदमा दर्ज करने के लिए बुधवार की देर शाम तक तहरीर का इंतजार करती रही। घटना को लेकर गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार की देर शाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।


    मदनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम समोगर निवासी राजगीर मिस्त्री 55 वर्षीय महंथ गोंड का पुत्र सूरज कुछ दिन पूर्व बाहर से कमा कर घर आया था। आरोप है कि गांव के ही कुछ युवक उससे शराब पीने के लिए रुपये मांग रहे थे, जिसको लेकर मंगलवार की सुबह विवाद हुआ था। इसके बाद सूरज विदेश जाने के लिए टेस्ट देने सलेमपुर चला गया।

    स्वजन का कहना है कि घर लौटने के बाद सूरज गांव में एक व्यक्ति के यहां हो रहे अखंड हरिकीर्तन में शामिल होने गया, जहां पहले से मौजूद नशेड़ी युवकों ने उससे फिर रुपये की मांग की। मना करने पर आरोपितों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर बेटे को बचाने पहुंचे पिता महंथ को भी आरोपितों ने लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

    आसपास के लोगों के एकत्र होने पर हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल महंथ को परिजन इलाज के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर सीओ रुद्रपुर हरिराम यादव के अलावा मदनपुर थाने पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उससे पहले ही आरोपित घर छोड़कर फरार हो चुके थे।

    खबरें और भी