Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देवरिया में घाघरा नदी में फंसी कंबाइन मशीन, किसानों ने आठ ट्रैक्टरों से किया रेस्क्यू

    Updated: Fri, 10 Apr 2026 02:38 PM (IST)

    देवरिया के चुरिया नदौली के दियरा क्षेत्र में घाघरा नदी पार करते समय एक कंबाइन मशीन बीच धार में फंस गई। किसानों ने आठ ट्रैक्टरों की मदद से घंटों मशक्कत ...और पढ़ें

    HighLights

    1. कंबाइन मशीन घाघरा नदी की धार में फंसी।

    2. आठ ट्रैक्टरों की मदद से मशीन को निकाला गया।

    3. पुल न होने से किसानों को हर साल दिक्कत।

    जागरण संवाददाता, देवरिया। चुरिया नदौली के दियरा क्षेत्र में बुधवार को गेहूं कटाई के लिए घाघरा नदी पार कर रही एक कंबाइन मशीन बीच धार में फंस गई। किसानों ने सूझबूझ और देसी जुगाड़ का सहारा लेते हुए आठ ट्रैक्टरों की मदद से घंटों मशक्कत के बाद मशीन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि एक अन्य कंबाइन मशीन अब भी नदी में फंसी हुई है।

    ग्रामीणों के अनुसार, कंबाइन मशीन को महालमंझरिया देवार क्षेत्र में ले जाया जा रहा था, जहां करीब 15 हजार हेक्टेयर में तैयार गेहूं की फसल कटाई का इंतजार कर रही है। दियरा क्षेत्र में नदी पार करने के लिए पुल या अन्य समुचित साधन नहीं होने के कारण किसानों को खेती के बड़े उपकरण घाघरा नदी के रास्ते ही ले जाने पड़ते हैं।

    09DEO_M_7_09042026_206

    घाघरा नदी में फंसा कंबाइन। जागरण


     

    फंसी हुई मशीन को निकालने के लिए किसानों ने आठ ट्रैक्टरों को लोहे की मोटी रस्सियों से एक-दूसरे से बांधा। इसके बाद रस्सी का अंतिम सिरा नदी के बीच फंसी कंबाइन मशीन से जोड़ा गया। सभी ट्रैक्टरों को एक साथ चालू कर धीरे-धीरे खींचा गया। लंबे प्रयास के बाद मशीन को सुरक्षित नदी पार कर देवार इलाके में पहुंचाया गया।

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर सिक्सलेन फ्लाईओवर का निर्माण लगभग पूरा, जल्द मिलेगा जाम से छुटकारा

    ग्रामीणों का कहना है कि घाघरा नदी के उस पार स्थित महालमंझरिया क्षेत्र में जिले की सबसे अधिक गेहूं की खेती होती है। हर वर्ष कटाई के मौसम में कंबाइन मशीनों को नदी पार कराने के लिए किसानों को इसी तरह कई ट्रैक्टरों का सहारा लेना पड़ता है। कई बार मशीनें बीच नदी में धंस जाती हैं, जिन्हें निकालने में घंटों मेहनत लगती है।

    खबरें और भी