Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर सिक्सलेन फ्लाईओवर का निर्माण लगभग पूरा, जल्द मिलेगा जाम से छुटकारा

    Updated: Fri, 10 Apr 2026 12:23 PM (IST)

    गोरखपुर में ट्रांसपोर्टनगर से पैडलेगंज तक सिक्सलेन फ्लाईओवर का निर्माण 99% पूरा हो गया है। राजघाट पुल की मरम्मत के बाद इसी महीने इसका लोकार्पण होगा। ...और पढ़ें

    नौसढ़ से पैडलेगंज मार्ग पर 2.6 किमी लंबा है फ्लाईओवर। इंटरनेट मीडिया

     नौसढ़ से पैडलेगंज मार्ग पर 2.6 किमी लंबा है फ्लाईओवर। इंटरनेट मीडिया

    HighLights

    1. सिक्सलेन फ्लाईओवर का 99 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण।

    2. राजघाट पुल मरम्मत के बाद इसी माह होगा लोकार्पण।

    3. गोरखपुर में यातायात जाम से मिलेगी बड़ी राहत।

    जागरण संवाददाता, गाेरखपुर। ट्रांसपोर्टनगर से पैडलेगंज की तरफ बने सिक्सलेन फ्लाईओवर का निर्माण 99 प्रतिशत पूरा हो गया है। राप्ती नदी पर बने राजघाट पुल की मरम्मत का काम पूरा होने के तत्काल बाद इसके लोकार्पण की योजना बनाई जा रही है।

    यानी इसी महीने सिक्सलेन पर फर्राटा भरना तय है। हालांकि फ्लाईओवर से होकर देवरिया बाईपास की तरफ जाने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। इस मार्ग पर कनेक्टिंग फोरलेन फ्लाईओवर का काम अभी जारी है।

    नौसढ़-पैडलेगंज मार्ग पर 2.6 किमी से अधिक लंबाई वाले इस फ्लाईओवर के निर्माण पर 429 करोड़ 49 लाख रुपये की लागत आ रही है। सिक्सलेन फ्लाईओवर पर आवागमन शुरू होने के बाद इस रूट पर प्रतिदिन होने वाली भारी भीड़ और जाम से अब स्थानीय निवासियों और बाहर से आने वाले यात्रियों को निजात मिलेगी।

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर में बाइक की नंबर प्लेट लगी कार से उड़ाई शराब, CCTV में कैद हुई वारदात

    लखनऊ, वाराणसी, आजमगढ़ और प्रयागराज से आने वाले यात्रियों को शहर के भीतर प्रवेश करने या शहर से होकर महराजगंज, देवरिया या कुशीनगर जाने में समय की काफी बचत होगी।