गोरखपुर में बाइक की नंबर प्लेट लगी कार से उड़ाई शराब, CCTV में कैद हुई वारदात
गोरखनाथ क्षेत्र में डिपो के बाहर खड़े एक ट्रक से करीब एक लाख रुपये की अंग्रेजी शराब चोरी हो गई। चोरों ने पहचान छिपाने के लिए अपनी अल्टो कार पर बाइक का ...और पढ़ें
HighLights
गोरखनाथ में ट्रक से एक लाख की अंग्रेजी शराब चोरी।
चोरों ने कार पर बाइक का नंबर प्लेट लगाया था।
पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद, जांच जारी।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गोरखनाथ क्षेत्र में डिपो के बाहर खड़े ट्रक से करीब एक लाख रुपये की अंग्रेजी शराब चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरों ने पहचान छिपाने के लिए कार पर बाइक का नंबर प्लेट लगा रखा था और देर रात वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पूरी घटना सीसी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है।
संतकबीरनगर जिले के मगहर निवासी राहुल गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि छह अप्रैल को कानपुर देहात से 305 पेटी विदेशी शराब लेकर ट्रक गोरखपुर के लिए चला था। सात अप्रैल को ट्रक गोरखनाथ क्षेत्र स्थित डिपो पर पहुंचा।
कागजात जमा करने के बाद ट्रक को डिपो के बाहर खड़ा कर दिया गया था। रात में अल्टो कार से पहुंचे चोरों ने ट्रक के ऊपर ढके त्रिपाल को काट दिया और उसमें से 13 पेटी अंग्रेजी शराब चोरी कर ली।
यह भी पढ़ें- महुआचाफी हत्याकांड: नीट छात्र के हत्यारे पशु तस्कर को बिहार से दबोचा, पिकअप भी बरामद
घटना की सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि आरोपितों ने अपनी कार पर बाइक का नंबर प्लेट लगा रखा था, ताकि पहचान छिपाई जा सके। डिपो के पास लगे सीसी कैमरे में पूरी वारदात रिकार्ड हो गई है, जिसमें कार और उसमें सवार लोगों की गतिविधियां साफ नजर आ रही हैं।
खबरें और भी
सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।