Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देवरिया में प्रेमी के घर युवती का हंगामा, साथ रहने की जिद पर अड़ी

    Updated: Wed, 03 Jun 2026 10:50 AM (GMT+05:30)

    देवरिया में एक युवती अपने प्रेमी के घर पहुंच गई और उसके साथ रहने की जिद पर अड़ गई, जिसके बाद हंगामा हुआ। पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को समझाने ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. युवती प्रेमी के घर पहुंची, साथ रहने की जिद पर अड़ी।

    2. प्रेमी ने शादी का वादा तोड़कर साथ रखने से किया इनकार।

    3. पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया, युवती को घर भेजा।

    संवाद सूत्र, पथरदेवा, (देवरिया)। प्रेमी से शादी करने और उसके साथ रहने की जिद पर अड़ी एक युवती मंगलवार को अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। वहां उसने युवक के साथ रहने की मांग करते हुए हंगामा किया।

    मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस युवती को चौकी ले आई, जहां वह देर शाम तक युवक के साथ रहने की मांग पर अड़ी रही। युवक ने उसे अपने साथ रखने से साफ इनकार कर दिया।

    बरहज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का आरोप है कि पथरदेवा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक, जो उसके भाभी का भाई है, उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर गुरुग्राम ले गया था। वहां दोनों एक निजी कंपनी में कार्य करने लगे और किराये के मकान में साथ रहने लगे।

    युवती का कहना है कि युवक ने शादी का वादा कर लंबे समय तक पति-पत्नी की तरह संबंध बनाए रखा। युवती ने आरोप लगाया कि शादी की बात टालते हुए युवक ने कई बार उसका गर्भपात भी कराया। बाद में उसकी मांग में सिंदूर भरकर पत्नी होने का भरोसा दिया, लेकिन परिवार और समाज के सामने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया।

    युवती के अनुसार, कुछ समय बाद युवक ने उसे एक पीजी में रखवा दिया और स्वयं हैदराबाद चला गया। इस दौरान भी वह लगातार शादी का आश्वासन देता रहा। युवती का आरोप है कि जब उसने अपने परिवार को रिश्ते की जानकारी दी तो युवक का व्यवहार बदल गया और अब वह उसे अपने साथ रखने से इनकार कर रहा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- देवरिया के खनुआ नाला पर नए पुल के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज, बाधा न आए, इसके लिए SDM को भेजा पत्र

    मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने दोनों पक्षों को चौकी बुलाकर समझाने का प्रयास किया। थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि युवती फिलहाल मुकदमा दर्ज नहीं कराना चाहती है, जबकि युवक उसे अपने साथ रखने के लिए तैयार नहीं है। दोनों बालिग हैं।

    मामले के विधिक पहलुओं पर विचार करते हुए दोनों पक्षों को समझाया गया। युवती के भाई से बातचीत करने के बाद देर शाम युवक की बहन, जो युवती की भाभी भी है। उसके साथ युवती को घर भेज दिया गया। पुलिस मामले पर नजर बनाए हुए है।