देवरिया में हाटा रजवाहा तीसरी बार टूटी; 40 किसानों की धान की फसल जलमग्न, विभाग बेपरवाह
देवरिया में हाटा रजवाहा तीसरी बार टूट गई, जिससे डुमरी राघोपुर गांव के 40 किसानों की धान की फसल डूब गई। किसानों ने नहर विभाग पर घटिया मरम्मत का आरोप लग ...और पढ़ें

हाटा रजवाहा शाहपुर बेलवा गांव के निकट टूटा रजवाहा। जागरण
HighLights
हाटा रजवाहा तीसरी बार टूटने से 40 किसानों की फसल डूबी।
किसानों ने नहर विभाग पर घटिया मरम्मत का आरोप लगाया।
अधिकारियों की लापरवाही से पानी का बहाव नहीं रुका।
संवाद सूत्र, रामपुर कारखाना, (देवरिया)। डुमरी राघोपुर गांव से गुजरने वाली हाटा रजवाहा शनिवार की सुबह तीसरी बार टूट गई, जिससे 40 किसानों की रोपाई की हुई धान की फसल डूब गई। किसान इस घटना से मायूस हैं और उनकी जीविका की चिंता बढ़ गई है।
विकास खंड रामपुर कारखाना के राघोपुर डुमरी से गुजरने वाली हाटा रजवाहा शाहपुर बेलवा गांव के निकट टूट गई। 58 किलोमीटर लंबी यह नहर आमघाट के निकट टेल हो जाती है। पिछले सोमवार से अब तक एक ही स्थान पर तीन बार नहर टूट चुकी है, जिससे किसानों की फसल को नुकसान हुआ है।
घटना की सूचना नहर विभाग के अधिकारियों को दी गई, लेकिन दिनभर कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे पानी का बहाव बंद नहीं हो सका है।
यह भी पढ़ें- देवरिया में डिजिटल उपस्थिति दर्ज न करने वाले 23 विद्यालयों को नोटिस, अधिकारियों को अल्टीमेटम
किसानों का आरोप है कि नहर विभाग के अधिकारियों द्वारा मरम्मत का कार्य मनमानी और घटिया तरीके से किया जा रहा है, जिसके कारण बार-बार नहर टूट रही है।
फसल डूबने वाले किसानों में सच्चिदानंद विश्वकर्मा, सुरेश गुप्ता, शिवनाथ गुप्ता, भगवान गुप्ता, त्रिलोकी गुप्ता, गोबरी अंसारी, ओमप्रकाश यादव, फेंकू गुप्ता, लालवचन गुप्ता, देव मंगल यादव आदि शामिल हैं। इस संबंध में अवर अभियंता तारकेश्वर शर्मा ने बताया कि नहर टूटने का मामला संज्ञान में है।