देवरिया : जेल में निरुद्ध बंदी की हालत बिगड़ी, मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त रास्ते में हुई मौत
देवरिया जिला कारागार में भूमि विवाद में धोखाधड़ी के आरोप में बंद कुशीनगर के 82 वर्षीय बंदी हकीक अंसारी की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। उसे मेडिकल कॉलेज ...और पढ़ें
-1786015579683_m.webp)
HighLights
देवरिया जेल में 82 वर्षीय बंदी हकीक अंसारी की मौत।
भूमि विवाद धोखाधड़ी मामले में 27 जुलाई को हुआ था गिरफ्तार।
बीपी और शुगर का मरीज था, मेडिकल कॉलेज में मृत घोषित।
जागरण संवाददाता, देवरिया। भूमि विवाद में धोखाधड़ी के मामले में जिला कारागार में बंद कुशीनगर जनपद के बंदी की अचानक तबीयत खराब होने से उसकी मृत्यु हो गई। 82 वर्षीय वृद्ध बंदी को पटहेरवा थाना पुलिस ने 27 जुलाई को उसे गिरफ्तार कर उसे जेल भेजा था।
मृत बंदी हकीक पुत्र मोहम्मदीन अंसारी, कुशीनगर जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र के भटवा गांव का रहने वाला है। वह बीपी व सुगर का रोगी था।
यह भी पढ़ें- नेपाल में बिगड़े हालात के बाद यूपी से सटी सीमा पर सिक्योरिटी टाइट, पल-पल की गतिविधियों पर खुफिया एजेंसियों की नजर
दोपहर में जेल में अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई और एंबुलेंस से लेकर उसे पुलिस कर्मी व जेल अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी मेडिकल कालेज पहुंचे जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।