Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देवरिया ज्वाइंट मजिस्ट्रेट का मोबाइल हैक, साइबर अपराधियों ने ठगे 40 हजार रुपये

    Updated: Fri, 06 Mar 2026 02:01 PM (GMT+05:30)

    देवरिया की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्रुति शर्मा का मोबाइल हैक कर साइबर अपराधियों ने उनके परिचित से 40 हजार रुपये ठग लिए। परिचित ने पैसे ट्रांसफर कर दिए, जि ...और पढ़ें

    धनराशि मांगे गए मोबाइल नंबर की छानबीन में जुटी साइबर टीम। जागरण

     धनराशि मांगे गए मोबाइल नंबर की छानबीन में जुटी साइबर टीम। जागरण

    HighLights

    1. ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्रुति शर्मा का मोबाइल हैक हुआ।

    2. साइबर अपराधियों ने परिचित से 40 हजार रुपये ठगे।

    3. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    जागरण संवाददाता, देवरिया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व उपजिलाधिकारी सदर श्रुति शर्मा का मोबाइल हैक कर साइबर अपराधियों ने 40 हजार रुपये की मांग की। उनके जानने वाले व्यक्ति ने साइबर अपराधी के खाते में रुपये ट्रांसफर भी कर दिए।

    इसकी जानकारी जब ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को हुई तो उन्होंने इसकी सूचना साइबर थाना को दी। पुलिस ने साइबर अपराधी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

    ज्वाइंट मजिस्ट्रेट का मोबाइल हैक कर किसी व्यक्ति ने उनके जानने वाले व्यक्ति से कहा कि मैं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बोल रही हूं। मुझे 40 हजार रुपये की सख्त आवश्यकता है। कुछ समय के लिए दे रुपये दे दीजिए फिर आपको वापस कर दूंगी।

    उसके बाद उनके जानने वाले व्यक्ति ने साइबर अपराधी के खाते में 40 हजार रुपये ट्रांसफर भी कर दिए। इसकी जानकारी जब ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को हुई तो वह हैरत में पड़ गई। इसकी सूचना उन्होंने सीओ सीटी व एडिशनल एसपी उत्तरी आनंद कुमार पांडेय को दी।

    यह भी पढ़ें- देवरिया शिक्षक आत्महत्या: फरार BSA-लिपिक पर 10 हजार इनाम, 16 लाख रिश्वत का आरोप

    उसके बाद साइबर थाना की टीम जांच में जुट गई। जिस मोबाइल नंबर से धनराशि की मांग की गई है उसकी जांच की जा रही है। मोबाइल नंबर नोएडा की तरफ का बताया जा रहा है। पुलिस छानबीन कर रही है।

    साइबर टीम अपराधी को पकड़ने में लगी है। एडिशनल एसपी उत्तरी आनंद कुमार पांडेय ने बताया कि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट का मोबाइल हैक कर रुपये मांगने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना में छानबीन की जा रही है। उम्मीद है कि बहुत जल्द साइबर अपराधी पकड़ा जाएगा।

    खबरें और भी