Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देवरिया में कपरवार उग्रसेन सिंह पुल में बड़ा होल, गोरखपुर-देवरिया समेत बिहार का संपर्क प्रभावित

    Updated: Thu, 16 Jul 2026 06:15 PM (IST)

    कपरवार उग्रसेन सिंह सेतु में बड़ा होल होने से रामजानकी मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया है, जिससे गोरखपुर, देवरिया और बिहार के बीच संपर्क बाधित हुआ है। ...और पढ़ें

    रामजानकी मार्ग पर कपरवार उग्रसेन सिंह सेतु में बड़ा होल।

    रामजानकी मार्ग पर कपरवार उग्रसेन सिंह सेतु में बड़ा होल।

    HighLights

    1. कपरवार उग्रसेन सिंह सेतु में बड़ा होल हुआ।

    2. गोरखपुर-देवरिया-बिहार मार्ग पर आवागमन प्रभावित।

    3. स्थानीय लोगों ने तत्काल पुल मरम्मत की मांग की।

    संवाद सूत्र, कपरवार। रामजानकी मार्ग स्थित कपरवार उग्रसेन सिंह सेतु में बड़ा होल हो जाने से आवागमन प्रभावित हो गया है। यह मार्ग गोरखपुर और देवरिया जनपद को जोड़ते हुए बिहार तक जाने-आने का प्रमुख संपर्क मार्ग है।

    पुल में होल होने से विशेष रूप से भारी वाहनों के आवागमन में दिक्कतें आ रही हैं, जबकि छोटे वाहन चालक भी जोखिम उठाकर पुल पार करने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पुल की मरम्मत नहीं कराई गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

    WhatsApp Image 2026-07-16 at 17.59.15

    पुल की क्षति से दोनों जनपदों के साथ बिहार की ओर जाने वाले यात्रियों और मालवाहक वाहनों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने लोक निर्माण विभाग और संबंधित अधिकारियों से तत्काल पुल की मरम्मत कराकर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की है।

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज से जाते-जाते दो एसडीएम ने भ्रष्टाचार पर किया करारा प्रहार, ट्रांसफर से पहले बारा और मेजा में बड़ी कार्रवाई