देवरिया में बेखौफ चोरों का कारनामा: एक ही दुकान में दोबारा सेंधमारी, 40 हजार कैश और शराब ले उड़े चोर
खुखुंदू बाजार में एक कंपोजिट अंग्रेजी शराब की दुकान में चोरों ने ग्रिल तोड़कर 40 हजार रुपये नकद और शराब ...और पढ़ें

मध्य रात्रि के बाद दुकान में घुसे चोर, सीसी कैमरे में कैद हुई घटना। जागरण
HighLights
खुखुंदू शराब दुकान में ग्रिल तोड़कर चोरी की घटना हुई।
चोरों ने दुकान से 40 हजार नकद और शराब चुराई।
यह इसी दुकान में चोरी की दूसरी बड़ी घटना है।
संवाद सूत्र, खुखुंदू, देवरिया। खुखुंदू बाजार स्थित मुख्य मार्ग पर कंपोजिट अंग्रेजी शराब की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। दुकान का ग्रिल तोड़कर अंदर घुसे चोर बिक्री के 40 हजार रुपये नकद और शराब की पेटी लेकर फरार हो गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर दुकानदार में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
खुखुंदू बाजार में रीना देवी पत्नी रवि सिंह के नाम से कंपोजिट अंग्रेजी शराब की दुकान संचालित है। प्रतिदिन की तरह रात में बिक्री के बाद सेल्समैन दुकान बंद कर घर चले गए। इसी बीच मध्य रात्रि के बाद चोरों ने दुकान के बगल में लगा ग्रिल तोड़ दिया और अंदर प्रवेश कर गए। चोरों ने बिक्री के रखे 40 हजार रुपये नकद और शराब की पेटी पर हाथ साफ कर दिया।
सुबह दुकानदार दुकान पर पहुंचे तो टूटा ग्रिल देखकर उनके होश उड़ गए। अंदर जांच करने पर नकदी और शराब गायब मिली। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की पूरी घटना कैद हुई है। हालांकि, चोरों ने मुंह बांध रखा था, जिससे उनकी पहचान करने में परेशानी हो रही है।
यह भी पढ़ें- देवरिया में CO कार्यालय में तैनात सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में मची खलबली
खास बात यह है कि इससे पहले भी इसी दुकान में चोरी की घटना हो चुकी है। उस समय चोर एक लाख रुपये नकद लेकर फरार हुए थे। बार-बार चोरी की घटनाओं से दुकान की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक बीवी राजभर ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। मौके पर जांच की जा रही है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।