Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देवरिया में वज्रपात से बुजुर्ग की मौत, बहुभोज की खुशियां मातम में बदलीं

    Updated: Fri, 15 May 2026 01:01 PM (IST)

    देवरिया में वज्रपात से कोमल यादव की दुखद मृत्यु के बाद छोटी गंडक नदी के किनारे नम आंखों से उनका अंतिम संस्कार किया गया। बहुभोज कार्यक्रम में शामिल होन ...और पढ़ें

    मृतक कोमल यादव की फाइल फोटो। स्वजन

    मृतक कोमल यादव की फाइल फोटो। स्वजन

    HighLights

    1. कोमल यादव का नम आंखों से अंतिम संस्कार।

    2. बहुभोज कार्यक्रम में वज्रपात से हुई मौत।

    3. खुशी का माहौल मातम में बदल गया।

    संवाद सूत्र, रामपुर कारखाना, देवरिया। पटनवा पुल स्थित छोटी गंडक नदी के किनारे गुरुवार की शाम कोमल यादव का नम आंखों के बीच अंतिम संस्कार कर दिया गया। एक दिन पहले बहुभोज कार्यक्रम में शामिल होने गए कोमल की वज्रपात हाेने से मृत्यु हो गई थी।

    बेटे संदीप यादव और मां इसरावती देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। गांव के लोगों की आंखें भी नम दिखीं। सदर कोतवाली क्षेत्र के भीमपुर गांव निवासी कोमल यादव अपने भाई रामकेवल यादव के साथ बैतालपुर क्षेत्र के सकरापार बुजुर्ग गांव में रिश्तेदार जयप्रकाश यादव के यहां बहुभोज कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।

    बुधवार की शाम दरवाजे पर मेहमानों की भीड़ थी और कार्यक्रम की तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान मौसम अचानक खराब हो गया। तेज हवा के साथ वर्षा शुरू हो गई और बिजली चमकने लगी।

    यह भी पढ़ें- पेड़ों की कटाई में सुस्ती से अटका देवरिया बाईपास निर्माण, परियोजना पर संकट

    स्वजन के अनुसार, लोग वर्षा से बचने का प्रयास कर रहे थे तभी दरवाजे के पास तेज आवाज के साथ वज्रपात हाे गया। इसकी चपेट में आने से कोमल यादव गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि उनके भाई रामकेवल यादव और गांव की 80 वर्षीय प्रभावती देवी घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

    ग्रामीणों की मदद से सभी को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने कोमल यादव को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद बहुभोज की खुशियां मातम में बदल गईं। जहां कुछ देर पहले गीत-संगीत और चहल-पहल थी, वहां सन्नाटा पसर गया। गुरुवार को अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

    खबरें और भी