Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देवरिया प्रेम-प्रसंग में हत्याकांड: वारदात की जगह देख हर किसी के रोंगटे हुए खड़े, कमरे में फैला हुआ था खून ही खून

    Updated: Fri, 03 Apr 2026 12:18 PM (IST)

    देवरिया के मदनपुर में प्रेम-प्रसंग के चलते एक युवक ने अपनी प्रेमिका काजल की हत्या कर थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। घटनास्थल पर चाकू और नायलॉन की रस्सी ...और पढ़ें

    घटना स्थल पर मिला चाकू व नायलान की रस्सी बयां कर रही रही घटना की जघन्यता। जागरण

    घटना स्थल पर मिला चाकू व नायलान की रस्सी बयां कर रही रही घटना की जघन्यता। जागरण

    HighLights

    1. युवक ने प्रेम-प्रसंग में प्रेमिका की हत्या कर आत्मसमर्पण किया।

    2. घटनास्थल पर चाकू और नायलॉन की रस्सी मिली, जघन्यता दर्शाई।

    3. मृतका की अगले माह शादी तय थी, परिवार में मातम।

    संवाद सूत्र, मदनपुर (देवरिया)। प्रेमिका की हत्या कर थाने में गुरुवार की सुबह आत्मसमर्पण करने की सूचना जंगल में आग की तरह चारों तरफ फैल गई। घटनास्थल पर स्वजन और ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस को स्वजन का आक्रोश भी झेलना पड़ा।

    काफी मान मनौवल के बाद उन्हें शांत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। जबकि घटना स्थल पर मिला चाकू व नायलान की रस्सी आरोपित के घटना को अंजाम देने के खतरनाक इरादे की कहानी बयां कर रहा है। मामले आरोपित के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

    गुरुवार की सुबह अचानक मदनपुर थाने का तापमान तब गर्म हो गया जब ग्राम बरांव निवासी युवक ने गांव की युवती काजल की हत्या करने की बात कह कर वहां खलबली मचा दिया। मातहतों ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को देकर घटनास्थल की तरफ कूच कर दिया।

    मौके पर जुटी भीड़ देख बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात करना पड़ा। उसके बाद भीड़ को नियंत्रित करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही थी। जघन्य घटना को लेकर आसपास के गांवों में भी पूरे दिन चर्चा होती रही।

    खबरें और भी

    घटना स्थल पर मिला चाकू व रस्सी बयान कर घटना की भयावहता
    घटना स्थल पर मिला लंबे फल का चाकू व मृतक़ा के गले में लिपटी रस्सी घटना की भयावहता के साथ ही हत्याभियुक्त के कुत्सित इरादे की कहानी बयां कर रहा है। आरोपित द्वारा घटना को अंजाम देने के लिए की गई तैयारी सभी को हतप्रभ कर दे रही थी।

    यह भी पढ़ें- देवरिया में प्रेम प्रसंग में युवती की हत्या कर थाने पहुंचा युवक, शादी से इनकार बनी मौत की वजह

    आरोपित को बुलाने की मांग पर अड़े थे स्वजन
    ग्राम बरांव में युवती की हत्या के बाद स्वजन का आक्रोश फूट पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस से आरोपित को बुलाने के बाद शव ले जाने की मांग को लेकर बहस भी हुई। किसी तरह शव को वाहन में रखा गया तो वाहन के आगे लेटकर मार्ग अवरुद्ध कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद वह किसी तरह माने।

    पिता चौरीचौरा में लगाता है सब्जी की दुकान
    मृतका काजल का पिता शिवानंद गोरखपुर जनपद के चौरीचौरा में सब्जी की दुकान लगा कर परिवार का भरण पोषण करता है। उसकी सिर्फ चार पुत्रियां ही थी। जिसमें मृतक़ा सबसे बड़ी थी। जिसकी अगले माह में निश्चित तिथि पर शादी की तैयारी में वह जुटा था कि जघन्य घटना ने उसे झकझोर कर रख दिया।

    घटना के बाद आरोपित के घर बंद मिला ताला
    जघन्य घटना की जानकारी होने पर जब पुलिस आरोपित के घर पहुंची तो दरवाजे पर ताला लगा मिला। आसपास के लोग भी कुछ बताने में असमर्थता जता रहे थे। जबकि घोठे पर जहां शव मिला वहां हत्यारोपी के बीमार बुजुर्ग बाबा बैठे मिले। जिससे पूछताछ के बाद भी पुलिस को कोई जानकारी नही मिल पाई।