Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देवरिया में प्रेम प्रसंग में युवती की हत्या कर थाने पहुंचा युवक, शादी से इनकार बनी मौत की वजह

    Updated: Fri, 03 Apr 2026 12:05 PM (IST)

    देवरिया के मदनपुर में प्रेम प्रसंग में एक युवक ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी, जब उसने शादी से इनकार कर दिया। आरोपी वीरबहादुर उर्फ शिवम ने खुद थाने प ...और पढ़ें

    HighLights

    1. प्रेमिका ने शादी से इनकार किया, प्रेमी ने हत्या की।

    2. आरोपी प्रेमी ने थाने पहुंचकर खुद घटना की जानकारी दी।

    3. पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

    संवाद सूत्र मदनपुर, देवरिया। प्रेम प्रसंग में प्रेमिका के शादी से इनकार करने पर उसकी हत्या कर फिल्मी अंदाज में थाने पहुंचे प्रेमी ने सनसनी फैला दिया। सकते में आए पुलिस कर्मी आनन फानन में बताए गए घटना स्थल पर भागे, जहां गले में नायलान की रस्सी लिपटा शव एवं उसके पास चाकू व गमछे का फंदा देख दंग रह गए।

    मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम साक्ष्य एकत्र कर साथ ले गई। क्षेत्राधिकारी ने भी स्थलीय निरीक्षण कर मातहतों को दिशा निर्देश दिया। विधिक कार्रवाई के बाद शव को अन्त्य परीक्षण के लिए भेजा दिया गया। मामले में पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

    मदनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बरांव के रहने वाले वीरबहादुर उर्फ शिवम गुरुवार की सुबह मदनपुर थाने पर पहुंच कर गांव निवासी शिवानंद की 20 वर्षीय पुत्री काजल की हत्या करने की बात करके खलबली मचा दिया। उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराने के साथ पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

    यह भी पढ़ें- देवरिया में युवती का संदिग्ध शव मिला, हत्या की आशंका से सनसनी

    फोरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल का गहनता से परीक्षण कर साक्ष्य संकलित किया। युवती की अगले माह शादी होनी निश्चित थी, जिसकी जानकारी होने के बाद से आरोपित परेशान था। जिसको लेकर वह युवती पर बार-बार तय रिश्ता तोड़ कर उसके साथ शादी रचाने के लिए दबाव बना रहा था। पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपित के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।


    खबरें और भी

    मामले में संलिप्त आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी। आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

    -

    -हरिराम यादव, क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर।