विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Deoria Murder Case: देवरिया हत्याकांड में 16 गिरफ्तार, अवैध कब्जे पर चलेगा बुलडोजर; तीन मकान चिह्नित

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Pandey
Published: Wed, 04 Oct 2023 08:19 AM (IST)Updated: Wed, 04 Oct 2023 09:54 AM (IST)

Deoria Murder Case रुद्रपुर के फतेहपुर गांव में सोमवार को हुए सामूहिक नरसंहार के 16 नामजद आरोपितों को पुलिस ने ...और पढ़ें

देवरिया हत्याकांड में 16 गिरफ्तार, अवैध कब्जे पर गरजेगा बुलडोजर; तीन मकान चिह्नित
देवरिया हत्याकांड में 16 गिरफ्तार, अवैध कब्जे पर गरजेगा बुलडोजर; तीन मकान चिह्नित

जागरण टीम, देवरिया। रुद्रपुर के फतेहपुर गांव में सोमवार को हुए सामूहिक नरसंहार के 16 नामजद आरोपितों को पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अभी 11 आरोपितों की गिरफ्तारी बाकी है। फतेहपुर गांव पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने खलिहान, परती और ग्राम समाज की भूमि के साथ नामजद हत्यारोपितों के मकान की भी पैमाइश की।

10 घंटे चली नाप-जोख के दौरान कई जगह अवैध निमाण मिले, जहां अब बुलडोजर चलाने की तैयारी है। पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई का डर इस कदर व्याप्त है कि फतेहपुर व आसपास के चार गांवों में उपद्रवी घर छोड़कर फरार हैं।

जमीन को लेकर हुआ था विवाद

फतेहपुर गांव में सत्यप्रकाश दुबे और पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव के बीच जमीन का विवाद था। सोमवार सुबह सात बजे प्रेमचंद यादव की हत्या हो गई। प्रेमचंद पक्ष के लोगों ने आधे घंटे के भीतर सत्यप्रकाश के घर धावा बोला।

इसे भी पढ़ें: कायर, बेईमान, नपुंसक; देवरिया हत्याकांड पर आग बबूला हुए BJP विधायक; अधिकारियों को दिया ये अल्टीमेटम

सत्यप्रकाश, उनकी पत्नी, दो बेटियों और एक बेटे की लाठी-डंडे, धारदार हथियार से वार करने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी थी।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रमुख सचिव गृह से लेकर स्पेशल डीजी कानून व्यवस्था तक हेलीकाप्टर से देवरिया पहुंचे और घटना के कारणों की बिंदुवार समीक्षा की। पुलिस टीम ने मंगलवार को प्रेमचंद के भाई, भतीजे, परिवार, रिश्तेदारी के 16 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। यह सभी उन 27 नामजद में शामिल हैं, जिनके विरुद्ध सत्यप्रकाश की बेटी शोभिता ने मुकदमा दर्ज कराया है।

इसे भी पढ़ें: Deoria Murder Case: 'हत्यारों को मिले फांसी की सजा, घरों पर चले बुलडोजर ', सत्‍यप्रकाश दुबे के बेटे ने की मांग

हत्या में इस्तेमाल लाठी, डंडे व फावड़े की बरामदगी कर पुलिस ने सभी को न्यायालय में प्रस्तुत किया। सभी को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने किसी भी आरोपित की कस्टडी रिमांड नहीं मांगी।

जमीनों की पैमाइश के साथ ही चिह्नित किए अवैध निर्माण

देवरिया सदर की अतिरिक्त उप जिलाधिकारी सीमा पांडे की अगुवाई में प्रशासन की टीम सुबह 10 बजे तक फतेहपुर के अभयपुर टोला पहुंच गई। प्रेमचंद यादव के मकान का सीमांकन करने के साथ मकान की स्थिति देखी। खसरा, खतौनी में उसके नाम के साथ मानचित्र से मिलान कराया।

सूत्रों के अनुसार यहां अवैध कब्जा मिला है। प्रेमचंद के अलावा गिरफ्तार 15 हत्यारोपितों के आवासीय भूमि के साथ-साथ ग्राम समाज की अन्य भूमियों की भी पैमाइश हुई जो लगभग 10 घंटे चली। तीन जगह अवैध निर्माण चिह्नित हुए हैं, जहां प्रशासन की टीम बुधवार को बुलडोजर चला सकती है।

देवरिया जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बताया-

पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव के अलावा अन्य 16 आरोपितों के भूमि की पैमाइश की गई है। जिसमें ग्राम पंचायत की परती, व खलिहान की भूमि के अलावा आवासीय भवन की पैमाइश कराने के लिए टीम लगाई गई थी। पैमाइश का काम जारी है। रिपोर्ट मिलने के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।