Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Deoria Murder Case: कायर, बेईमान, नपुंसक; देवरिया हत्याकांड पर आग बबूला हुए BJP विधायक; दिया ये अल्टीमेटम

    By Abhishek PandeyEdited By: Abhishek Pandey
    Updated: Wed, 04 Oct 2023 08:20 AM (IST)

    Deoria Murder Case उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में हुए पांच लोगों के जघन्य हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने अधिकारियों को सख्त अल्ट ...और पढ़ें

    कायर, बेईमान, नपुंसक; देवरिया हत्याकांड पर आग बबूला हुए BJP विधायक; अधिकारियों को दिया ये अल्टीमेटम
    कायर, बेईमान, नपुंसक; देवरिया हत्याकांड पर आग बबूला हुए BJP विधायक; अधिकारियों को दिया ये अल्टीमेटम

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Deoria Murder Case। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में हुए पांच लोगों के जघन्य हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने अधिकारियों को सख्त अल्टीमेटम दिया है। विधायक ने कहा इस मामले में ऐसी कार्रवाई की जाएगी कि वह लोगों के लिए नजीर बन जाएगी। साथ ही भ्रष्ट अधिकारी अपनी करनी का फल भुगतने के लिए तैयार रहें।

    देवरिया सीट से भाजपा विधायक शलभ मणि त्रिपाठी (Shalabh Mani Tripathi) ने सोशल मीडिया के जरिए कहा- "इस पूरे घटनाक्रम को सीएम योगी आदित्यनाथ को अवगत करा दिया गया है, वे स्वयं इस पूरे मामले में नजर बनाए रखे हुए हैं। भूमाफियाओं के खिलाफ निर्णायक जंग लड़ी जाएगी। वे किसी भी प्रकार से बचेंगे नहीं, चाहे उन्हें किसी का भी सियासी सरपरस्ती हासिल हो।"

    ऐसी कार्रवाई होगी जो नजीर बन जाए

    इसके बाद भाजपा विधायक ने अपनी पोस्ट में लिखा- "देवरिया के फतेहपुर में ग्राम सभा की जमीन पर कब्जा करके कैसे आलीशान मकान बना और यह अवैध मकान किस प्रकार बचा रहा। इसमें जांच के साथ ही प्रभावी कार्रवाई भी होगी। ऐसी कार्रवाई जो नजीर बन जाए।

    इसे भी पढ़ें: देवरिया हत्याकांड को लेकर सोशल मीडिया पर आक्रोश, सीएम योगी बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

    शलभ मणि त्रिपाठी ने आगे कहा- "बेबस लोगों, बेटियों और मासूम बच्चों पर हमला करने वाले भूमाफिया कायर और नपुंसक हैं। उनका उचित और कानूनी इलाज होकर रहेगा। साथ ही इस मामले में दोषी महाभ्रष्ट राजस्व अधिकारी/ कर्मचारी एवं प्रशासनिक अधिकारी भी अपनी करनी का फल भुगतने को तैयार रहें।

    खबरें और भी

    क्या है पूरा मामला

    पुलिस के अनुसार ग्राम पंचायत फतेहपुर के रहने वाले सत्य प्रकाश दुबे के भाई साधु दुबे ने कुछ दिन पहले अपने हिस्से की करीब 10 बीघा भूमि गांव के दूसरे टोले के रहने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव को बेच दी थी।

    इसे भी पढ़ें: Deoria Murder News: देवरिया में पूर्व जिला पंचायत सदस्य सहित 6 लोगों की हत्या, जमीनी विवाद में हुई वारदात

    भूमि बेचने के बाद वह प्रेमचंद यादव के घर रहते थे। तीन माह पहले साधु दुबे गुजरात चले गए। भूमि को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। सोमवार की सुबह करीब 7:00 बजे प्रेमचंद यादव बाइक पर सवार होकर दूसरे टोले पर विवादित भूमि को देखने गए थे। खेत के पास विवाद होने लगा।

    एक ही दिन में हुई छह हत्याएं

    उसके बाद प्रेमचंद यादव सत्य प्रकाश दुबे के दरवाजे पर पहुंच गए। सत्य प्रकाश दुबे के दरवाजे पर विवाद बढ़ गया। उस दौरान सत्य प्रकाश दुबे व अन्य ने मिलकर प्रेमचंद यादव को ईंट से मारकर हत्या कर दी।

    घटना की जानकारी प्रेमचंद यादव के घर वालों को हुई। दूसरे टोले से ललकारते हुए प्रेमचंद यादव के घर के लोग सत्य प्रकाश दुबे के दरवाजे पर पहुंचे। सभी लोग घर में दरवाजा बंद कर छुप गए थे लेकिन आक्रोशित लोग दरवाजा तोड़कर घर के अंदर घुस गए। घर में सभी की बारी-बारी से धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी।

    मृतकों में एक ही परिवार के पांच लोग शामिल हैं। जिसमें सत्य प्रकाश दुबे तथा उनकी पत्नी किरण दुबे एवं पुत्री सलोनी, नंदिनी के अलावा पुत्र गांधी दुबे शामिल हैं। इस दौरान प्रकाश दुबे के पुत्र अनमोल दुबे घायल हो गए जिन्हें मेडिकल कॉलेज देवरिया में भर्ती कराया गया है।

    इस हत्याकांड में 27 नामजद व 50 अज्ञात के खिलाफ हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। अब मंगलवार तक 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।