Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Deoria Murder Case: अखिलेश यादव के आगमन को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, फतेहपुर में जाने वाली हर पगडंडी पर पुलिस बल तैनात

    By Jagran NewsEdited By: Pragati Chand
    Updated: Mon, 16 Oct 2023 08:52 AM (IST)

    Akhilesh Yadav Visit To Deoria सपा मुखिया व पूर्व सीएम अखिलेश यादव आज देवरिया आ रहे हैं। इसे लेकर पुलिस व जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिले के अला ...और पढ़ें

    अखिलेश यादव के आगमन को लेकर खाका तैयार। (फाइल फोटो)
    अखिलेश यादव के आगमन को लेकर खाका तैयार। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. अखिलेश यादव के आगमन को लेकर खाका तैयार
    2. बैरियाघाट तिराहे पर दो सीओ के साथ पांच थानेदार तैनात
    3. सपा मुखिया फतेहपुर पहुंच नरसंहार में मारे गए लोगों को देंगे श्रद्धांजलि

    जागरण संवाददाता, देवरिया। रुद्रपुर के फतेहपुर नरसंहार में मृतकों को श्रद्धांजलि देने आ रहे सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को लेकर जिला प्रशासन सतर्क है। फतेहपुर ग्राम पंचायत में जाने वाली हर पगडंडी पर पुलिस का आज पहरा होगा और आने-जाने पर लोगों की रोक रहेगी। जबकि बैरियाघाट तिराहे पर दो सीओ के साथ पांच थानेदार के साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती रहेगी।

    नरसंहार के बाद फतेहपुर ग्राम पंचायत में धारा 144 लागू है और उसका सख्ती से अनुपालन पुलिस करा रही है। चार से पांच व्यक्ति को एक साथ जाने की अनुमति मिल रही है। वह भी उनका परिचय पत्र देखने के बाद ही। सोमवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव फतेहपुर पहुंच रहे हैं। इसको लेकर जिला प्रशासन गंभीर है।

    गौरीबाजार के खरोह चौराहे पर वह जिले में प्रवेश करेंगे और इसके बाद वह गौरीबाजार, रुद्रपुर होते हुए फतेहपुर पहुंचेंगे। उनके साथ सीमित संख्या में लोगों को जाने की इजाजत दी जाएगी, इसलिए बैरिया घाट तिराहे पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जा रही है, ताकि वहीं अन्य लोगों को रोका जा सके।

    खरोह चौराहे से लेकर फतेहपुर तक पुलिस की तैनाती रहेगी। पुलिस को यह शंका है कि अगर बैरियाघाट में सपा कार्यकर्ताओं को रोका जाता है तो फतेहपुर के अन्य तरफ से पगडंडी से भी लोग पहुंच सकते हैं, इसलिए गांव के चारो तरफ पुलिस की तैनाती रहेगी और पगडंडियों पर भी पहरा रहेगा।

    खबरें और भी

    गांव की हर गतिविधि पर रही पुलिस की नजर

    अभिसूचना इकाई के कर्मचारियों के साथ ही सादेवर्दी में तैनात पुलिस कर्मियों की दिनभर नजर गांव की गतिविधि पर रही। सूत्रों का कहना है कि पुलिसकर्मियों ने जो एसपी को इनपुट दिया है। उसके तहत सपाइयों को बीच रास्ते में नहीं रोका जाएगा, नहीं तो वह आंदोलन खड़ा कर सकते हैं।

    सपा कार्यकर्ताओं से की जा रही अपील

    सपा कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों से सपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री को माल्यार्पण व फूल माला भेंट करने से दूर रहने की अपील कर रहे हैं। उनका कहना है कि वह किसी कार्यक्रम में नहीं जा रहे हैं, बल्कि शोक व्यक्त करने जा रहे हैं। ऐसे में उनका स्वागत नहीं किया जाना है और न ही पोस्टर बैनर ही लगाया जाए।

    यह भी पढ़ें, Deoria Murder Case: प्रेमचंद की पत्नी के खुलासे से पुलिस जांच पर उठे सवाल, रायफल बरामदगी पर कौन बोल रहा झूठ?

    कई जनपदों से सपा कार्यकर्ताओं के आने की संभावना

    पुलिस को कई जनपदों से सपा कार्यकर्ताओं के जिले में पहुंचने की संभावना है। एजेंसियों ने जो सूचना दिया है, उसके अनुसार देवरिया के अलावा बलिया, आजमगढ़, मऊ, गोरखपुर, कुशीनगर, महराजगंज से भी सपा कार्यकर्ता फतेहपुर आएंगे।

    यह भी पढ़ें, Deoria Murder Case: जुड़ने लगी हत्याकांड की कड़ी से कड़ी, पुलिस को अब इस शख्स की तलाश, सामने आ जाएगा पूरा सच

    सड़क की हुई मरम्मत

    पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के फतेहपुर नरसंहार के पीड़ितों को ढांढस बंधाने को लेकर आने की सूचना पर लोक निर्माण विभाग ने रविवार को सड़कों की मरम्मत कराई, जिससे करीब तीन घंटे तक बैरियाघाट से फतेहपुर मार्ग पर आवागमन अवरूद्ध रहा। रुद्रपुर-देवरिया मार्ग पर बैरियाघाट तिराहा से फतेहपुर गांव के मोड़ से सड़क काफी जर्जर हो गई थी। इसी मार्ग पर पीएसी का अस्थायी कैंप भी बनाया गया है। लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों ने इस सड़क की मरम्मत कराई।

    देवेश दुबे से मिलेंगे पूर्व सीएम अखिलेश यादव

    पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को फतेहपुर गांव आएंगे। वह सामूहिक नरसंहार में जान गंवाने वाले सत्यप्रकाश दुबे के पुत्र देवेश दुबे, प्रेमचंद यादव की पत्नी प्रेमशीला व अन्य सदस्यों को सांत्वना देंगे। देवेश दुबे ने सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव की तरफ से आए अनुरोध पर पूर्व सीएम से मिलने के लिए गांव जाने की अपनी सहमति जता दी है। देवेश ने कहा कि वह पूर्व मुख्यमंत्री से माता-पिता, भाई व बहनों के हत्यारोपितों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के साथ न्याय दिलाने की मांग करेंगे।

    सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार की सुबह करीब 10 बजे चार्टर प्लेन से गोरखपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। वह 10.30 बजे गोरखपुर से कार से देवरिया के खरोह बार्डर पर पहुंचेंगे। वह गौरीबाजार होते हुए रुद्रपुर बाईपास होकर बैरियाघाट तिराहे से फतेहपुर गांव पहुंचेंगे। वह दोनों पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे। शहर के देवरिया रामनाथ में देवेश दुबे के रहने का इंतजाम किया गया है।

    वह सोमवार की सुबह करीब 10 बजे फतेहपुर के लेहड़ा टोले के लिए पुलिस सुरक्षा में रवाना होंगे। उनके दरवाजे पर ही पूर्व सीएम पहुंचेंगे। सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री अभयपुर टोले में प्रेमचंद यादव के परिवार से मिलकर सांत्वना व्यक्त करेंगे। इसके बाद लेहड़ा टोले में जाएंगे, जहां सत्यप्रकाश दुबे व उनके परिवार के चार सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ देवेश को सांत्वना देंगे।