विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Deoria Murder Case: 16 अक्टूबर को देवरिया आएंगे अखिलेश यादव, नरसंहार में मारे गए लोगों को देंगे श्रद्धांजलि

By Jagran NewsEdited By: Pragati Chand
Updated: Thu, 12 Oct 2023 01:55 PM (IST)

देवरिया नरसंहार के बाद घटना को लेकर राजनीति जारी है। गांव में मीडियाकर्मियों से लेकर नेताओं का तांता लगा है। घटना को लेकर पुलिस भी सक्रिय है। पूरे गां ...और पढ़ें

16 अक्टूबर को देवरिया आएंगे अखिलेश यादव। (फाइल फोटो)
16 अक्टूबर को देवरिया आएंगे अखिलेश यादव। (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, देवरिया। जिले के रुद्रपुर कोतवाली के फतेहपुर के लेहड़ा टोला में हुए नरसंहार के बाद 16 अक्टूबर को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव देवरिया आएंगे। वह इस घटना में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देंगे।

यह जानकारी उनके निजी सचिव गंगाराम ने सपा जिलाध्यक्ष समेत अन्य अधिकारियों को दी है। दो दिन पहले सपा का 12 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल गांव पहुंचा था। प्रतिनिधि मंडल ने इसकी रिपोर्ट पूर्व मुख्यमंत्री को देते हुए सीबीआइ जांच कराने की मांग की है।

प्रशासनिक तैयारी शुरू

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के फतेहपुर जाने की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी अपनी तैयारी में जुड़ गए हैं। फतेहपुर गांव में धारा 144 लागू है। इस वजह से प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी अखिलेश यादव को फतेहपुर गांव में भेजने के लिए मंथन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें, Deoria Murder Case: जमीन हड़पने को दबंग प्रेमचंद ने बनाया था ये प्लान, रोड़ा बन रहे सत्यप्रकाश को दी थी धमकी

प्रशासन ने अभी किसी भी तरह की जानकारी को मीडिया से शेयर नहीं किया है। सूत्रों के अनुसार अखिलेश यादव के साथ सीमित संख्या में लोगों को फतेहपुर गांव में भेजने की अनुमति देने पर विचार विमर्श किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें, Deoria Murder Case: जिस घर में हुआ नरसंहार, उसी रास्ते पर छिपा है छह हत्याओं का राज; अब ऐसे होगा खुलासा