यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
देवरिया नरसंहार: देवेश दुबे ने अखिलेश यादव से मिलने से किया इनकार, कहा- सपा सरकार में ही हुआ हमारा उत्पीड़न
Deoria Murder Case देवरिया के फतेहपुर में नरसंहार में पूरे परिवार को खोने वाले देवेश दुबे ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलने से इनकार कर दिया ह ...और पढ़ें

महेंद्र कुमार त्रिपाठी, देवरिया। फतेहपुर नरसंहार में मारे गए पीड़ित परिवार के देवेश दुबे ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलने से इनकार कर दिया है। अब वह अपने गांव फतेहपुर के लेहड़ा टोला नहीं जाएंगे।
रामनाथ देवरिया में एक आवास में ठहरे देवेश ने बताया कि वर्ष 2014 में समाजवादी पार्टी की सरकार थी उसी वक्त हमारे पिता सत्य प्रकाश दुबे ने सरकार से गुहार लगाई थी कि हमारी भूमि जबरिया दबंग प्रेमचंद यादव द्वारा बैनामा कराया जा रहा है, लेकिन उस वक्त कोई सुनवाई नहीं हुई। देवेश का आरोप है कि दबंग प्रेमचंद यादव के दबाव में जमीन बैनामा करा दिया गया। उस घटना को भूल नहीं पा रहा।
.jpg)
अखिलेश की सरकार में ही हुआ उत्पीड़न
देवेश ने आरोप लगाया कि यदि अखिलेश यादव की सरकार में बैनामा नहीं हुआ होता तो यह नरसंहार नहीं होता। जब उनकी ही सरकार में मेरे परिवार के साथ उत्पीड़न हुआ तो किस मुंह से मुझसे मिलने के लिए आ रहे हैं। मैं उनसे किसी भी हाल में मिलने के लिए तैयार नहीं हूं।
सपा मुखिया अखिलेश यादव से नहीं मिलेंगे देवेश दुबे!#देवरिया_हत्याकांड #देवरिया_नरसंहार #deoriahatyakand @Uppolice @DeoriaPolice #DeveshDubey pic.twitter.com/ySvsv2bPJ6
— Pragati Chand (@PragatiChand2) October 16, 2023
यह भी पढ़ें, Deoria Murder Case: अखिलेश यादव के आगमन को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, फतेहपुर में जाने वाली हर पगडंडी पर पुलिस बल तैनात
खबरें और भी
सपा के लोगों ने मुझसे मिलने का किया प्रयास
देवेश दुबे ने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग मुझसे मिलने के लिए आए थे उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव आपसे मिलना चाहते हैं लेकिन मैंने साफ-साफ आज निर्णय किया कि अखिलेश यादव से नहीं मिलेंगे। क्योंकि उनकी ही सरकार में हम लोगों के साथ ज्यादती हुई थी।
यह भी पढ़ें, Deoria Murder Case: प्रेमचंद की पत्नी के खुलासे से पुलिस जांच पर उठे सवाल, रायफल बरामदगी पर कौन बोल रहा झूठ?
यह हुई थी घटना
दो अक्टूबर को फतेहपुर गांव के लहड़ा टोला में एक ही परिवार के पांच लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई। जिसमें सत्य प्रकाश दुबे एवं उनकी पत्नी किरण दुबे के अलावा सलोनी तथा नंदिनी एवं गांधी शामिल थे। इसके अलावा पूर्व जिला पंचायत सदस्य दबंग प्रेमचंद यादव की भी हत्या हुई थी।