Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Deoria Murder Case: 10 बीघा जमीन के लिए 35 मिनट में 6 हत्याएं, घर में छिपे एक-एक सदस्य को दी खौफनाक मौत

    By Jagran NewsEdited By: Pragati Chand
    Updated: Mon, 02 Oct 2023 01:59 PM (IST)

    Deoria Murder Case सुबह- सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट की आवाज के बाद मौके पर पहुंचे लोगों को जब छह लोगों की हत्या की खबर मिली तो पैरों तले जमीन खिसक गई। ...और पढ़ें

    Deoria Murder Case: देवरिया में हत्याकांड के बाद मौके पर छानबीन करती पुलिस। -जागरण
    Deoria Murder Case: देवरिया में हत्याकांड के बाद मौके पर छानबीन करती पुलिस। -जागरण

    डिजिटल डेस्क, गोरखपुर। Deoria Murder Case : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में छह लोगों की हत्या ने झकझोर कर रख दिया है। सोमवार का दिन दो परिवारों के लिए काला दिन साबित हुआ। पुरानी रंजिश में जहां विवाद होने पर एक शख्स की हत्या वहीं तो बदले की आग में जल रहे परिवार के लोगों ने दूसरे पक्ष के एक ही परिवार के पांच लोगों को रूह कंपाने वाली मौत दे दी। घटना को लेकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। हैरान करने वाली बात तो ये है कि 35 मिनट के अंदर छह लोगों के शरीर से खून की धारा बहा दी गई। आइए जानते हैं घटना की जड़ क्या है...

    यह है घटना की वजह

    ग्राम पंचायत फतेहपुर के लेहड़ा टोला के रहने वाले साधु दुबे अपनी 10 बीघा भूमि गांव के दूसरे टोले के रहने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव को बेचकर उसके घर पर ही रहते थे। इसका विरोध साधु के भाई सत्य प्रकाश दुबे कर रहे थे। उसी को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था लेकिन प्रेमचंद यादव की दबंग प्रवृत्ति के चलते सत्य प्रकाश दुबे दबते थे। हालांकि कागजी कार्रवाई में पीछे नहीं रहे हर जगह अपना पक्ष रखते रहे। यही विवाद चल रहा था। जो सोमवार के दिन छह लोगों की हत्या की वजह बन गई।

    यह भी पढ़ें, Deoria Murder News: देवरिया में पूर्व जिला पंचायत सदस्य सहित 6 लोगों की हत्या, पुरानी रंजिश को लेकर हुई वारदात

    35 मिनट के अंदर हुईं छह हत्याएं

    सबसे पहले पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव की हत्या कर दी गई। इसकी जानकारी प्रेमचंद यादव के घर के लोगों को हुई। तुरंत दूसरे टोले से उसके परिवार के लोग सत्य प्रकाश दुबे के घर पहुंचे। इस दौरान हवाई फायरिंग की उसके बाद घर में घुस गए। घर में छिपे सत्य प्रकाश व उनके परिवार के एक- एक सदस्य को ढूंढकर ताबड़तोड़ धारदार हथियार से पांच लोगों को मौत के घाट उतार दिया। छ लोगों की हत्या की घटना में सिर्फ 35 मिनट का समय लगा।

    यह भी पढ़ें, Deoria Massacre: देवरिया हत्याकांड को लेकर सोशल मीडिया पर आक्रोश, सीएम योगी बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

    बाइक से सत्य प्रकाश दुबे के घर पहुंचे थे प्रेमचंद

    हत्याकांड में मारे गए पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव दूसरे टोले से अपनी बाइक से खेत देखते हुए सत्य प्रकाश दुबे के घर पहुंचे थे। घर के दरवाजे पर दोनों पक्षों के बीच में विवाद होने लगा था। इस दौरान प्रेमचंद की हत्या कर दी गई। बाइक अभी भी सत्य प्रकाश के दरवाजे पर खड़ी है।

    खबरें और भी