Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देवरिया पेट्रोल पंप लूट: पुलिस ने छह संदिग्धों को उठाया, छापेमारी जारी

    Updated: Mon, 02 Mar 2026 02:11 PM (IST)

    देवरिया के डहरौली पेट्रोल पंप पर सेल्समैन से 8,440 रुपये से भरा बैग लूटने के मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की है। पुलिस ने कई स्थानों पर छापेमार ...और पढ़ें

    बाइक में पेट्रोल भराने के बहाने दिया लूट की घटना को अंजाम। जागरण

    बाइक में पेट्रोल भराने के बहाने दिया लूट की घटना को अंजाम। जागरण

    HighLights

    1. पेट्रोल पंप पर सेल्समैन से 8440 रुपये लूटे गए।

    2. पुलिस ने छह संदिग्धों को हिरासत में लिया, पूछताछ जारी।

    3. बदमाशों की तलाश में चार टीमें गठित की गईं।

    जागरण संवाददता, रुद्रपुर। नरायनपुर मार्ग स्थित डहरौली पेट्रोल पंप पर सेल्समैन से पेट्रोल भराने के बाद बैग लूटकर फरार होने के मामले में पुलिस ने शनिवार की रात कई स्थानों पर छापेमारी कर छह लोगों को उठाया। उनसे पूछताछ कर रही है।

    पुलिस को शक है कि घटना में लोकल बदमाश शामिल रहे हैं। पेट्रोलपंप पर सीसी कैमरे में घटना का अवलोकन कर बदमाशों की तलाश पुलिस कर रही है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए थाना की तीन टीमें व एक सर्विलांस टीम को लगाया गया है।

    घटना के बाद पेट्रोल पंप के प्रबंधक मऊ जनपद के घोसी थाना क्षेत्र के पकड़ी बुज़ुर्ग गांव के रहने वाले आकाश निषाद पुत्र हरिराम निषाद ने पुलिस को तहरीर देकर कहा था कि सेल्समैन सचिन साहनी पेट्रोलपंप पर वाहनों में पट्रोल भर रहे थे। उस समय उनके बैग में 8440 रुपये था। इसी दौरान बाइक में पेट्रोल भराने बदमाश पहुंचे । कैश से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। कोतवाल कल्याण सिंह सागर ने बताया कि पेट्रोल पंप के प्रबंधक की तहरीर पर लूट का मुकदमा दर्ज किया गया है। लुटेरों की तलाश की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- देवरिया शिक्षक आत्महत्या मामला: निलंबित BSA के आवास से डीवीआर बरामद, तलाश में छापेमारी जारी



    पुलिस ने दो दर्जन से अधिक सीसी कैमरे को खंगाला

    पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने पेट्रोल पंप लूट की घटना को गंभीरता से लेते हुए पर्दाफाश के लिए एसओजी समेत चार टीमों का गठन किया है। पुलिस मार्ग पर पड़ने वाले करीब 24 से अधिक सीसी कैमरे को खंगाला उनके फुटेज के आधार पर लुटेरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। जिस तरह फायर कर बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है उससे पूरा महकमा सकते हैं।

    खबरें और भी

    फुटेज के आधार पर पुलिस चेहरों को पहचान कर संदिग्ध लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस को घटना में रामलक्षन और एकौना थाना क्षेत्र के कुछ संदिग्ध युवकों पर संदेह है जिन्होंने फिल्मी अंदाज में घटना को अंजाम देकर नरायनपुर की तरफ फरार हो गए।