Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देवरिया शिक्षक आत्महत्या मामला: निलंबित BSA के आवास से डीवीआर बरामद, तलाश में छापेमारी जारी

    Updated: Mon, 02 Mar 2026 07:36 AM (IST)

    शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। निलंबित बीएसए शालिनी श्रीवास्तव के सरकारी आवास से डीवीआर बरामद कर लिया गया है। ...और पढ़ें

    डीवीआर गायब होने के बाद साक्ष्य मिटाने की धारा बढ़ाने की चल रही थी तैयारी। जागरण

    डीवीआर गायब होने के बाद साक्ष्य मिटाने की धारा बढ़ाने की चल रही थी तैयारी। जागरण

    HighLights

    1. निलंबित बीएसए शालिनी श्रीवास्तव के आवास से डीवीआर मिला।

    2. जांच में 14 लाख रुपये के वित्तीय लेन-देन के साक्ष्य मिले।

    3. निलंबित बीएसए और लिपिक की तलाश में छापेमारी जारी।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह की आत्महत्या मामले की जांच में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। निलंबित बीएसए देवरिया शालिनी श्रीवास्तव के सरकारी आवास से पुलिस ने वह डीवीआर बरामद कर लिया है, जिसके गायब होने से साक्ष्य मिटाने की आशंका जताई जा रही थी।

    वहीं, जांच में वित्तीय लेन-देन के नए साक्ष्य भी मिले हैं। पुलिस को पता चला है कि कृष्ण मोहन सिंह ने 14 लाख रुपये ओंकार सिंह के जरिए भेजवाए थे, जो सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक अनिरुद्ध सिंह के माध्यम से लिपिक संजीव सिंह तक पहुंचाए गए। इसके अलावा ओंकार सिंह ने गोल्ड लोन लेकर नौ लाख रुपये देने की बात सामने आयी है।

    गुलरिहा पुलिस ने शनिवार को निलंबित बीएसए शालिनी श्रीवास्तव के सरकारी आवास पर दबिश दी। आवास पर मौजूद उनकी मां और नौकर से पूछताछ के बाद पुलिस ने घर की तलाशी ली, जहां से डीवीआर बरामद हो गया। गौरतलब है कि इससे पहले पुलिस ने 20 फरवरी का फुटेज देवरिया जिला प्रशासन की जांच समिति से ले लिया था, जिसमें कृष्ण मोहन सिंह, अपर्णा तिवारी और ओंकार सिंह बीएसए कार्यालय पहुंचे थे । डीवीआर गायब होने के बाद पुलिस मुकदमे में साक्ष्य मिटाने की धारा बढ़ाने की तैयारी कर रही थी।

    अब डीवीआर मिलने के बाद फुटेज की फोरेंसिक जांच कराई जाएगी। विवेचना कर रहे सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह की जांच में सामने आया है कि कृष्ण मोहन सिंह ने 14 लाख रुपये ओंकार सिंह के जरिए भेजवाए थे। यह रकम सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक अनिरुद्ध सिंह के माध्यम से फरार चल रहे लिपिक संजीव सिंह को दी गई थी। इसके अलावा ओंकार सिंह ने गोल्ड लोन लेकर नौ लाख रुपये देने की भी जानकारी सामने आई है।

    खबरें और भी

    पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ओंकार सिंह और अपर्णा तिवारी से भी पूछताछ में इस लेन-देन की पुष्टि हुई थी । अब पुलिस इन वित्तीय लेन-देन की समय-रेखा और बैंक स्टेटमेंट से मिलान करेगी। सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि निलंबित बीएसए व लिपिक की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर में भगवान नरसिंह की शोभायात्रा को लेकर सुरक्षा के अभेद्य इंतजाम, CM योगी की उपस्थिति से लोगों को उत्साह


    यह है मामला:
    कुशीनगर जिले के हरैया बुजुर्ग निवासी कृष्ण मोहन सिंह (37) गुलरिहा थाना क्षेत्र के शिवपुर सहबाजगंज में परिवार के साथ रहते थे। वह देवरिया के गौरीबाजार,मदरसन स्थित कृषक लघु माध्यमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक थे। 21 फरवरी की सुबह उन्होंने फंदे पर लटककर जान दे दी थी।

    मरने से पहले उन्होंने चार पेज का सुसाइड नोट लिखा था, जिसमें बीएसए शालिनी श्रीवास्तव, लिपिक संजीव सिंह और पूर्व प्रधानाचार्य अनिरुद्ध सिंह पर नियुक्ति बहाली के नाम पर 16 लाख रुपये की मांग और लगातार उत्पीड़न करने के आरोप लगाए थे।

    22 फरवरी को पत्नी गुड़िया सिंह की तहरीर पर गुलरिहा थाने में बीएसए, लिपिक और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस मामले में पूर्व प्रधानाध्यापक अनिरुद्ध सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।