गोरखपुर में भगवान नरसिंह की शोभायात्रा को लेकर सुरक्षा के अभेद्य इंतजाम, CM योगी की उपस्थिति से लोगों को उत्साह
गोरखपुर में 4 मार्च को होली के अवसर पर निकलने वाली भगवान नरसिंह की शोभायात्रा के लिए प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यना ...और पढ़ें

डीआइजी,डीएम व एसएसपी ने रविवार को लिया सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा। जागरण
HighLights
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे भगवान नरसिंह की महाआरती।
शोभायात्रा के लिए गोरखपुर में अभेद्य सुरक्षा इंतजाम किए गए।
ड्रोन, सीसीटीवी और पुलिस बल से होगी कड़ी निगरानी।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। होली के अवसर पर घंटाघर से चार मार्च को निकलने वाली भगवान नरसिंह की परंपरागत शोभायात्रा को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस शोभायात्रा में भगवान नरसिंह की महाआरती करेंगे। इस ऐतिहासिक और धार्मिक आयोजन में हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं, जिसे देखते हुए इस बार सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। रविवार को डीआइजी डा. एस चनप्पा, डीएम दीपक मीणा व एसएसपी डा. कौस्तुभ ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
शोभायात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शामिल होने की वजह से सुरक्षा के अभेद्य इंतजाम किए गए हैं। शोभायात्रा मार्ग पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। ड्रोन कैमरों और सीसी कैमरे की मदद से पूरे मार्ग की निगरानी की जाएगी। प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा।
यात्रा मार्ग से सटे मकानों की छतों पर भी फोर्स की तैनाती की जाएगी, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल नजर रखी जा सके। शोभायात्रा घंटाघर से शुरू होकर मदरसा चौक, लालडिग्गी, मिर्जापुर, घासी कटरा, जाफरा बाजार, चरण लाल चौक, आर्यनगर, बक्शीपुर, नखास चौक, रेती चौक से होते हुए पुनः घंटाघर पहुंचकर समाप्त होगी।
यह भी पढ़ें- छपरा से आनंद विहार के बीच चलेंगी विशेष रेलगाड़ियां, यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन का फैसला
इस पूरे मार्ग पर पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी। शोभायात्रा के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए गली और लिंग मार्गों पर पुलिसकर्मी रस्सा लेकर खड़े रहेंगे, ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। पैदल गश्त और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के लिए विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। यात्रा मार्ग से गुजरने वाले घरों में रहने वालों का सत्यापन कराया जा रहा है।
खबरें और भी
एलआइयू (लोकल इंटेलिजेंस यूनिट) और स्थानीय पुलिस की मदद से किराएदारों और रहवासियों का सत्यापन किया गया है। मार्ग के दोनों ओर स्थित एक हजार मकानों और 500 से अधिक दुकानों की पहले ही जांच और सत्यापन किया जा चुका है। निर्माण कार्य के कारण सड़कों पर पड़े मलवे को हटाया जा रहा है और पूरे रूट की साफ-सफाई कराई जा रही है। सभी संबंधित विभागों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।