बाइक में तेल भराने आए बदमाशों ने पेट्रोल पंप के सेल्समैन से लूटे 35 हजार, असलहे के बल पर वारदात को अंजाम
देवरिया के रुद्रपुर-नरायनपुर मार्ग पर स्थित साहनी पेट्रोल पंप पर दो बाइकों पर आए छह बदमाशों ने सेल्समैन सचिन साहनी से असलहे के बल पर 35 हजार रुपये से ...और पढ़ें

रुद्रपुर के पेट्रोल पंप सीसी फुटेज में दिखते बाइक से जा रहे बदमाश: सौजन्य पेट्रोल पंप
HighLights
देवरिया में पेट्रोल पंप पर हुई लूटपाट।
छह बदमाशों ने असलहे के बल पर लूटे 35 हजार।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज से कर रही बदमाशों की पहचान।
जागरण संवाददाता, देवरिया। पेट्रोल पंप पर दो बाइक पर छह बदमाश पहुंचे और तेल भराने के बाद रुपये देने को लेकर विवाद कर सेल्समैन से उसका रुपये से भरा बैग असलहे के बल पर लूट कर फरार हा गए।
अन्य कर्मचारी दौड़ कर मौके पर पहुंचते कि बदमाशों ने फायर कर दिया, जिससे सभी लोग सहम गए और वे बाइक से फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने चारों तरफ घेराबंदी की, मगर बदमाशों को पकड़ने में सफलता नहीं मिल सकी।
रुद्रपुर-नरायनपुर मार्ग पर साहनी पेट्रोल पंप है। यहां डहरौली के रहने वाले सचिन साहनी पुत्र राममिलन साहनी पेट्रोल भरने का काम करते हैं। शाम को करीब 4.35 बजे दो बाइक पर तीन-तीन की संख्या में बदमाश पहुंचे और बाइक में पेट्रोल भरवाया। उसके बाद रुपये मांगने पर विवाद करने लगे।
अभी सेल्समैन कुछ समझ पता कि उसके पास रखा रुपये से भरा बैग लूट कर फरार हो गए। बैग में करीब 35000 हजार रुपये था। घटना के बाद सेल्समैन बदमाशों को पकड़ने के लिए दौड़ा कि बदमाशों ने असलहे से फायर कर दिया। जिससे पेट्रोल पंप के कर्मी सहम गए।
इसकी सूचना पेट्रोलपंप के मालिक व पुलिस को दी। कुछ ही देर में एकौना थाना क्षेत्र के बेलवा दुबौली गांव के रहने वाले पेट्रोल पंप मालिक मुनीब साहनी माैके पर पहुंचे और पुलिस को बताया कि सेल्समैन के पास करीब 35 हजार रुपये थे। लुटेरों की बाइक बिना नंबर की थी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश नरायनपुर की तरफ भागे।
खबरें और भी
कुछ ही देर में पहुंचे प्रभारी निरीक्षक कल्याण सिंह सागर व सीओ हरीराम यादव ने सीसी कैमरे में घटना का फुटेज देखा। फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों की पहचान कर लुटेराें की तलाश में जुट गई है।
एडिशनल एसपी आनंद कुमार पांडेय ने बताया कि घटना के बाद दो थाना की टीमों के अलावा सर्विलांस टीम को लगाया गया है। सीसी कैमरे के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।