Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देवरिया पुलिस मुठभेड़ में पशु तस्कर के पैर में लगी गोली, चार गिरफ्तार

    Updated: Wed, 15 Jul 2026 11:58 AM (IST)

    देवरिया के भाटपाररानी में पुलिस की पशु तस्करों से मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक तस्कर के पैर में गोली लगी और चार गिरफ्तार किए गए। ये तस्कर पिकअप से गोवंशीय ...और पढ़ें

    पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। जागरण

    पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। जागरण

    HighLights

    1. देवरिया में पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़।

    2. एक तस्कर के पैर में गोली लगी, चार गिरफ्तार।

    3. पिकअप से बिहार ले जा रहे थे गोवंशीय पशु।

    जागरण संवाददाता, भाटपाररानी (देवरिया)। पिकअप से पशुओं को बिहार ले जा रहे तस्करों से मंगलवार की रात को पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक तस्कर के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसके साथ अन्य तीन तस्करों को भी दबोच लिया है। घायल तस्कर का उपचार चल रहा है। पुलिस ने उसके पास एक तमंचा व दो खोखा कारतूस बरामद किया है।

    लार पुलिस मंगलवार की रात को क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी, कि उसी दौरान एक पिकअप आता हुआ दिखाई दिया। जिसे रोकने का प्रयास करने पर वह चनुकी पुल की तरफ भागने लगा।

    पुलिस इसकी सूचना कंट्रोल रूम को देने के साथ ही इसकी जानकारी भाटपाररानी पुलिस को दी। जिसके फुलवरिया चौराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रही भाटपाररानी पुलिस सक्रिय हो गई और चनुकी पुल की तरफ तस्करों के पिकअप को रोकने का प्रयास की, लेकिन पिकअप चालक अपने आप को घिरता हुआ देखकर पिकअप को लेकर सोहगरा की तरफ मुड़ गया।

    पिकअप चालक बैरियर को गिराते हुए भागने की कोशिश कर रहा था कि वाहन में एक ड्रम के फंस जाने से पिकअप रूक गई, जिसके बाद पुलिस ने पिकअप से तीन तस्करों को दबोच लिया गया। वहीं एक तस्कर पुलिस पर फायर झाेंक दिया, पुलिस के जवाबी फायरिंग में भाग रहे तस्कर के दाहिने पैर में गोली लगी, जिससे वह गिर गया।

    यह भी पढ़ें- देवरिया के युवक ने पीएम मोदी को खून से लिखा पत्र, राम मंदिर चढ़ावा चोरी की निष्पक्ष जांच की मांग

    पुलिस ने उसे आनन- फानन उपचार के लिए सीएचसी भाटपाररानी भेजवाया, जहां उसका उपचार चल रहा था। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि छुट्टा पशुओं काे इकट्ठा कर उनको तस्करी के लिए बिहार लेकर जा रहे थे। तस्करों ने अपना नाम मो. फैसल पुत्र मरगूब आलम निवासी रामनगर थाना लार, चंदन चौरसिया पुत्र महेंद्र निवासी कुईया थाना भलुअनी व अनवन अंसारी पुत्र अहमद अंसारी निवासी मटियरा जगदीश थाना लार बताया।

    खबरें और भी

    वहीं मुठभेड़ में घायल तस्कर ने अपना नाम मो. मुन्ना पुत्र मो. मुमताज निवासी हरिहास टोला थाना हुसैनगंज जिला सिवान बिहार बताया। पुलिस ने पिकअप से आठ गाेवंशीय पशुओं को बरामद किया है। वहीं तस्कर मुन्ना के पास तमंचा व कारतूस बरामद किया है।

    चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध पिकअप वाहन दिखाई दिया, जिसे रोकने का प्रयास किया गया तो वह चनुकी पुल की तरफ भागने लगा। पुलिस के घेराबंदी के बाद अपने घिरता देखकर एक व्यक्ति ने पुलिस पर फायर झोंक दिया, जबाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी है, उसका उपचार चल रहा है। उसके साथ तीन अन्य व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

    -

    -सुनील कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, दक्षिणी।