देवरिया में पुलिस मुठभेड़, दो लुटेरे गिरफ्तार, लूट का सामान और हथियार बरामद
देवरिया पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उनके पास से तमंचा, कारतूस और लूट का सामा ...और पढ़ें

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। जागरण
HighLights
पुलिस मुठभेड़ में दो लुटेरे गिरफ्तार
एक आरोपित के पैर में लगी गोली
तमंचा, कारतूस और लूटा गया सामान बरामद
जागरण संवाददाता, देवरिया। थाना रुद्रपुर, गौरीबाजार और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार रात करीब 11:30 बजे पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपित के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे को मौके से पकड़ा गया।
पुलिस टीम गौरीबाजार के रामपुर चौराहे पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान केटीएम मोटरसाइकिल UP 53 ई वी 6044 पर सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया। उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। जवाबी फायरिंग में एक आरोपित के बाएं पैर में गोली लग गई।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जैनुद्दीन उर्फ गोगा पुत्र सलाहुद्दीन, निवासी वार्ड नं 10 फाजिलनगर, थाना पटहेरवा, कुशीनगर के रूप में हुई। उसकी उम्र 24 वर्ष बताई गई है और उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज देवरिया भेजा गया है। दूसरा अभियुक्त बाल अपचारी है।
पुलिस ने उनके कब्जे से दो तमंचा 315 बोर, छह कारतूस 315 बोर, एक खोखा 315 बोर, झपटमारी में लूटा गया छह हजार रुपये नकद, एक पीली धातु की अंगूठी, एक सफेद धातु हाथ की पलानी व लूट में प्रयुक्त केटीएम मोटरसाइकिल बरामद की है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- देवरिया बाईपास पर करंट से गाय की मौत, जेई निलंबित
पूछताछ में आरोपित ने दो मई को बैतालपुर में एक महिला से झपट्टा मारकर बैग छीनने और 26 अप्रैल को कोतवाली क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार महिला से झपट्टा मारकर छिनैती करने की बात स्वीकार की। दोनों मामलों में थाना गौरीबाजार और कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कृष्णचंद्र सिंह, थाना प्रभारी नीरज कुमार, उपनिरीक्षक शुभम पाठक, अजीत यादव, बिरेन्द्र कुमार, भवर पाल सिंह सहित 17 पुलिसकर्मी शामिल रहे।