Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार ले जा रहे 76 पाउच देशी शराब बरामद, देवरिया से दो तस्कर गिरफ्तार

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 03:17 PM (IST)

    देवरिया पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बिहार ले जाई जा रही 76 पाउच अवैध देशी शराब बरामद की है। इस मामले में दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आ ...और पढ़ें

    बिहार ले जाई जा रही 76 पाउच देशी शराब बरामद।

    बिहार ले जाई जा रही 76 पाउच देशी शराब बरामद।

    HighLights

    1. देवरिया में 76 पाउच अवैध देशी शराब बरामद।

    2. बिहार ले जा रहे दो शराब तस्कर गिरफ्तार।

    3. तस्करी में प्रयुक्त सुपर स्प्लेंडर बाइक जब्त।

    जागरण संवाददाता, भाटपाररानी/भिंगारी बाजार। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बिहार ले जाई जा रही 76 पाउच अवैध देशी शराब बरामद की है। दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब तस्करी में प्रयुक्त सुपर स्प्लेंडर बाइक भी जब्त की है।

    पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में अपराध एवं अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील सिंह व क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी मनोज कुमार के पर्यवेक्षण में खामपार थाना पुलिस ने रविवार रात संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की।

    मुखबिर की सूचना पर बरैठा-माड़ीपुर मोड़ के पास सुपर स्प्लेंडर बाइक को रोका गया। तलाशी के दौरान बाइक पर रखे सफेद झोले से 200-200 मिली के 76 पाउच अवैध देशी शराब, कुल 15 लीटर 200 मिली बरामद हुई।

    पुलिस ने मौके से बिहार के गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र के समरौना निवासी धर्मेंद्र शाह और लामीचौर निवासी गृजेश मांझी को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपितों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया।

    बरामद शराब और तस्करी में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त कर लिया गया। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विवेक कुमार सिंह, कांस्टेबल अजय भारती, कांस्टेबल उमेश यादव और आरक्षी सत्यम यादव शामिल रहे।

    यह भी पढ़ें- जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों को गिराने का नोटिस, सपा का अल्टीमेटम- 'कार्रवाई रुकी नहीं तो होगा जनआंदोलन'

    खबरें और भी