देवरिया में प्राथमिक विद्यालय में काम करते समय करंट लगने से टायल्स कारीगर की मौत, मशीन चालू करने के दौरान हुआ हादसा
देवरिया के प्राथमिक विद्यालय साहोपार में टाइल्स लगाते समय करंट लगने से 32 वर्षीय कारीगर चंद्रमा गुप्ता की मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो छोटे ब ...और पढ़ें

HighLights
देवरिया में टाइल्स कारीगर की करंट लगने से मृत्यु।
प्राथमिक विद्यालय साहोपार में कार्य के दौरान हादसा हुआ।
मृतक के दो छोटे बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूटा।
जागरण संवाददाता, देवरिया। टायल्य लगाते समय करंट की चपेट में आने से शनिवार की दोपहर में टायल्स कारीगर की मृत्यु हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख पुकार मच गई। टायल्स कारीगर अपने माता पिता से अलग रहता था और प्रतिदिन मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालता था। उसकी पत्नी व दो छोटे बच्चों के सामने भविष्य को लेकर संकट खड़ा हो गया है।
भटनी थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय साहोपार में टायल्स लगाने का कार्य पांच दिन से किया जा रहा था। जिसमें खुखुंदू थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव के रहने वाले चंद्रमा गुप्ता उम्र 32 वर्ष व उसका भाई अजय गुप्ता पुत्रगण राम लोचन गुप्ता दोनों प्राथमिक विद्यालय में टायल्स लगा रहे थे। दोपहर में टायल्स को काटने के लिए मशीन को चालू कर रहे थे। इसी दौरान कटे हुए विद्युत तार की चपेट में चंद्रमा गुप्ता आ गया।
उसके भाई अजय ने बिजली की चपेट में आने के बाद तत्काल तार को डंडे से हटाया और घायल चंद्रमा को तार से अलग कर ग्राम प्रधान के पति विकास प्रताप शाही के साथ उसे लेकर सीएचसी भटनी पहुंचा, वहां डाक्टरों ने मृत बताया।
उसके बाद भी स्वजन को संतोष नहीं हुआ और वे उन्हें लेकर महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज की इमरजेंसी पहुंचे जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीओ भाटपाररानी मनोज कुमार ने बताया कि साहोपार गांव में करंट की चपेट में आने से एक टायल्य कारीगर की मृत्यु हुई है। पुलिस पोस्टमार्टम हाउस गई थी। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
खबरें और भी
दो छोटे बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
चंद्रमा यादव की मृत्यु के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके दो छोटे बच्चों में जाह्नवी तीन वर्ष व 10 दिन का एक पुत्र है। पत्नी प्रियांशु का रोरो कर बुरा हाल है। दोनों मासूमों के सिर से पिता का साया उठ गया। उधर मृतक की मां बसंती देवी व पिता राम लोचन भी घटना के बाद बिलख रहे हैं। पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक के स्वजन की भीड़ लगी रही।