होली के बाद ट्रेनों में भारी भीड़, देवरिया से मुंबई-दिल्ली के लिए 60 दिन तक टिकट नहीं
होली के बाद महानगरों को लौट रहे यात्रियों के कारण देवरिया से चलने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ है। मुंबई और दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में अगले 60 दिनों त ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
होली के बाद ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़।
मुंबई-दिल्ली ट्रेनों में 60 दिन तक सीटें फुल।
यात्री कन्फर्म टिकट न मिलने से परेशान।
जागरण संवाददाता, देवरिया। होली के बाद अपने काम पर वापस लौटने वालों का सिलसिला जोरों पर है। महानगरों को लौटने वाले यात्रियों की भीड़ के चलते रेल यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
देवरिया और आसपास के क्षेत्रों से मुंबई और दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में अगले करीब 60 दिनों तक सीटें फुल बताई जा रही हैं। इससे यात्रियों को कन्फर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है और उन्हें किसी तरह जनरल बोगी में सफर करना पड़ रहा है।
रेलवे काउंटर और आनलाइन आरक्षण में भी अधिकांश ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। ऐसे में बड़ी संख्या में यात्री मजबूरी में सामान्य डिब्बों या रिजर्वेशन कोच के दरवाजों पर खड़े होकर यात्रा करने को विवश हैं।
देवरिया, सलेमपुर व आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग रोजगार के लिए मुंबई, दिल्ली, सूरत व अन्य महानगरों में काम करते हैं। होली पर घर आए ये लोग अब वापस लौट रहे हैं, जिससे ट्रेनों में भीड़ अचानक बढ़ गई है। स्पेशल ट्रेन के अलावा अन्य ट्रेनों में टिकट के लिए मारामारी मची हुई है। होली स्पेशल ट्रेनों में भी टिकट के लिए काफी मारामारी देखी जा रही है।
यह भी पढ़ें- देवरिया ज्वाइंट मजिस्ट्रेट का मोबाइल हैक, साइबर अपराधियों ने ठगे 40 हजार रुपये
देवरिया खास निवासी शुभेन्दु, विशुनपुरा निवासी संपूर्णानंद ने बताया कि उन्हें मुंबई जाना है लेकिन चार मई के पहले कोई टिकट नहीं मिल रहा है। इटहुरा निवासी मनसा मिश्र, देवरिया रामनाथ निवासी रामेश्वर पांडेय ने बताया कि उन्हें कानपुर व दिल्ली जाना है। किसी ट्रेन में कन्फर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि दिल्ली व मुंबई के लिए किसी भी ट्रेन के स्लीपर कलस की बोगी में 4 मई के पहले बर्थ खाली नहीं है।