Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देवरिया के तरकुलवा में भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की टक्कर में एक चालक की मौत

    Updated: Thu, 21 May 2026 11:08 AM (IST)

    देवरिया के तरकुलवा में बुधवार रात दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर में एक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित ...और पढ़ें

    मौके पर जुटी भीड़। जागरण

    मौके पर जुटी भीड़। जागरण

    HighLights

    1. देवरिया के तरकुलवा में दो ट्रकों की टक्कर।

    2. हादसे में एक ट्रक चालक की मौत हुई।

    3. दूसरा चालक घटना के बाद मौके से फरार।

    जागरण संवाददाता, देवरिया। ट्राला व ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पुलिस ने महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज के अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे वाहन का चालक घटना के बाद फरार हो गया। पुलिस ने घटना की सूचना दोनों वाहनों के स्वामी को दी है।

    घटना तरकुलवा कस्बे में बुधवार की रात करीब 12 बजे हुई। थाना क्षेत्र के दुबे टोला गेट के निकट आधी रात को एक ट्राला व ट्रक के बीच टक्कर के बाद अफरातफरी मच गई। एक ट्रक देवरिया से बोल्डर लादकर कसया की तरफ जा रहा था, जबकि कसया की तरफ से डाक पार्सल लेकर आ रहा ट्रक देवरिया की ओर जा रहा था। दोनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। 

    WhatsApp Image 2026-05-21 at 10.55.55 AM

    टक्कर इतनी भीषण थी कि एक ट्रक क्षतिग्रस्त होकर पलट गया, जबकि दूसरा ट्रक अनियंत्रित होकर केनरा बैंक के निकट लगे बोर्ड में जा भिड़ा। पार्सल ट्रक के चालक विनय 45 पुत्र रामनंदन, विशुनपुरा, गया, बिहार को गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मृत्यु हो गई।

    यह भी पढ़ें- देवरिया को मिलने जा रही है बड़ी सौगात, 22 मई को CM योगी करेंगे देवरिया-कसया फोरलेन सड़क का शिलान्यास

    पुलिस ने हाइड्रा मंगाकर दोनों क्षतिग्रस्त ट्रकों को सड़क से हटवाने का काम शुरू किया। थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि घायल चालक को तत्काल इलाज के लिए भेजा गया। मेडिकल कालेज में डाक्टरों ने चालक को मृत घोषित कर दिया। दोनों ट्रकों के मालिकों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

    खबरें और भी