यूपी के इस जिले में 36.83 करोड़ की लागत से दो सड़कों का होगा चौड़ीकरण, विकास को मिलेगी नई रफ्तार
देवरिया में मार्ग का 36.83 करोड़ रुपये की लागत से चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण होगा। विधायक सभाकुंवर कुशवाहा ने शिलान्यास किया। ...और पढ़ें

36.83 करोड़ की लागत से दो सड़कों का होगा चौड़ीकरण।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, भाटपाररानी। पकड़ी बाबू-कुकुरघाटी मार्ग व भटनी-बलुआ मार्ग के दर्शन चौराहा से चखनी घाट रायबारी होते हुए बिहार सीमा तक चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण होगा। दोनों सड़कों के निर्माण पर करीब 36.83 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। विधायक सभाकुंवर कुशवाहा ने रविवार को कुकुरघाटी चौराहा पर मंत्रोच्चार के बीच इसका शिलान्यास किया।
विधायक ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी व विकास को नई गति मिलेगी। यह मार्ग क्षेत्रवासियों के लिए सुरक्षित व सुगम यात्रा का माध्यम बनेगा।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में जनता के आशीर्वाद से उन्हें क्षेत्र की सेवा का अवसर मिला व तभी से वे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है।
केरवनिया घाट का जर्जर पुल हटाकर नया पुल बन चुका है, जबकि यूपी व बिहार को जोड़ने वाले चखनी घाट पुल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में विकास के नए मानक स्थापित हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाटपाररानी के उच्चीकरण के लिए वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है व जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। किसानों के लिए फसल सिंचाई की बिजली भी सरकार ने मुफ्त कर दी है, जिससे उन्हें राहत मिली है। भाटपाररानी विधानसभा क्षेत्र में शीघ्र ही फायर स्टेशन का निर्माण भी कराया जाएगा।
खबरें और भी
कार्यक्रम में अजय कुमार दुबे, सुशील कुमार शाही, हृदय लाल शर्मा, सुरेश तिवारी, लक्ष्मण सिंह कुशवाहा, तारकेश्वर नाथ तिवारी, मनोज वर्मा, संजय सिंह, राघवेंद्र सिंह, अमित शाही, राजेश यादव, राजेश चौरसिया, गुड्डू गोस्वामी, गोरख चौरसिया, अमित गुप्ता, धीरज गुप्ता समेत अनेक लोग मौजूद रहे।