Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देवरिया में मामी ने शादी का झांसा देकर भांजी को बेचा, पांच माह बाद लौटी पीड़िता

    Updated: Wed, 15 Apr 2026 01:23 PM (IST)

    देवरिया में एक महिला ने अपनी मामी पर शादी का झांसा देकर डेढ़ लाख रुपये में बेचने का आरोप लगाया है। पीड़िता पांच माह बाद चंगुल से छूटकर घर लौटी और बरहज ...और पढ़ें

    बरहज थानाक्षेत्र के कपरवार गांव की रहने वाली है पीड़िता। सांकेतिक तस्वीर

    बरहज थानाक्षेत्र के कपरवार गांव की रहने वाली है पीड़िता। सांकेतिक तस्वीर

    HighLights

    1. मामी पर शादी का झांसा देकर बेचने का आरोप।

    2. पीड़िता को डेढ़ लाख रुपये में बेचा गया था।

    3. यह महिला तस्करी गिरोह से जुड़ा मामला हो सकता है।

    संवाद सूत्र, कपरवार (देवरिया)। एक महिला ने मामी पर शादी का झांसा देकर डेढ़ लाख रुपये में बेचने का आरोप लगाया है। पांच माह बाद चंगुल से छूटकर पहुंची पीड़िता ने बरहज थाने में तहरीर दी है, लेकिन पुलिस का कहना है कि उसे तहरीर नहीं मिली है।

    35 वर्षीया पीड़िता का आरोप है कि उसकी मामी ने अन्य महिलाओं के साथ मिलकर उसे संभल जनपद के शक्करपुर गांव में ले जाकर बेच दिया। करीब पांच माह बाद किसी तरह वह चंगुल से छूटकर अपने घर लौट सकी। घर पहुंचने के बाद उसने थाने में आरोपितों के विरुद्ध तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय उसे भगा दिया।

    महिला का दावा है कि इस दौरान चार अन्य महिलाओं को भी इसी तरह ले जाया गया। मामला किसी संगठित गिरोह से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है, जो प्रदेश के पश्चिमी जिलों व हरियाणा में गरीब परिवारों की महिलाओं को शादी के नाम पर बेचने का काम करता है।

    यह भी पढ़ें- यूपी में छात्रवृत्ति से वंचित छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका, जल्द खुलेगा पोर्टल

    गांव के लोगों का कहना है कि यदि पुलिस इस मामले को गंभीरता से जांचे, तो महिला तस्करी के बड़े गिरोह का पर्दाफाश हो सकता है। गौरा बरहज क्षेत्र की कुछ महिलाएं भी इस अवैध गतिविधि में शामिल हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष विशाल उपाध्याय ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि पीड़िता तहरीर देती है तो कार्रवाई की जाएगी।

    खबरें और भी