बिहार सीमा में दिनदहाड़े लूट के बाद राहगीर की गोली मारकर की हत्या, भीड़ ने बदमाश को पीटा, बाइक फूंकी
गोपालगंज के लाला छापर बाजार में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में लूट के बाद अपराधियों की फायरिंग से एक राहगीर की मौत हो गई। आक्रोशित भीड़ ने एक बदमाश को पक ...और पढ़ें

लाला छापर बाजार में जमा भीड़ का दृश्य। सौ-ग्रामीण
HighLights
गोपालगंज में ज्वेलरी दुकान में दिनदहाड़े लूटपाट हुई।
भागते लुटेरों की फायरिंग से एक राहगीर की मौत।
गुस्साई भीड़ ने बदमाश को पीटा, बाइक में आग लगाई।
संवाद सूत्र, भिंगारी बाजार (देवरिया)। दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में लूट के बाद अपराधियों की फायरिंग से एक राहगीर की मृत्यु हो गई। सीमावर्ती जिले गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र स्थित लाला छापर बाजार में शुक्रवार को हुई इस घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने एक बदमाश को पकड़कर जमकर पिटाई की। लुटेरों की बाइक में आग लगा दी।
लाला छापर बाजार स्थित दीपक ज्वेलर्स में हथियारबंद अपराधियों ने धावा बोलकर लूटपाट की। वारदात को अंजाम देने के बाद जैसे ही बदमाश बाइक से भागने लगे, ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए उनका पीछा शुरू कर दिया। खुद को घिरता देख अपराधियों ने भीड़ पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।
इसी दौरान गोपालगंज जिले के सिसईं निवासी डबलू मिश्र पुत्र पंचानंद मिश्र को गोली लग गई, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।राहगीर की मृत्यु से गुस्साए ग्रामीणों ने एक बदमाश को रंगे हाथ पकड़ लिया। उग्र भीड़ ने अपराधियों की बाइक को आग के हवाले कर दिया।
पकड़े गए बदमाश की जमकर पिटाई की गई। पुलिस ने भीड़ से बचाते हुए दुकान के अंदर बंद कर दिया। वहीं, दूसरे बदमाश को मठिया गांव के पास पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पकड़ लिया। ग्रामीणों ने उसकी भी पिटाई की।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- गोरखपुर का गौरव संग्रहालय, पूर्वांचल की समृद्ध विरासत को जीवंत करेगा यह नया केंद्र
तीन साल पहले भी इसी दुकान में लूट
पीड़ित दुकानदार दीपक वर्मा के यहां ठीक तीन वर्ष पहले 23 अप्रैल को भी लूट की वारदात हुई थी। एक बार फिर 24 अप्रैल को उसी दुकान को निशाना बनाया गया। फिलहाल लूटे गए जेवरात व नकदी का आकलन किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता व भोरे थानाध्यक्ष रोहिणी उपाध्याय कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने घटनास्थल से एक रिवाल्वर व जली बाइक के अवशेष बरामद किए हैं। ग्रामीण पकड़े गए बदमाशों को मौके पर सजा देने की मांग कर रहे थे। सीसी फुटेज के आधार पर अन्य फरार बदमाशों की तलाश जारी है।