Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देवर‍िया में अधि‍वक्‍ता विजेंद्र सिंह की संदिग्ध मौत के बाद उबाल, करणी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी

    Updated: Tue, 14 Apr 2026 06:17 PM (IST)

    देवरिया के लक्ष्मीपुर में अधिवक्ता विजेंद्र सिंह की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया है। करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरू सिंह ने परिजनों से मिलकर न्य ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. करणी सेना अध्यक्ष ने परिजनों से मिलकर न्याय का आश्वासन दिया।

    2. प्रशासन को 24 घंटे में कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया।

    3. दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई और एनकाउंटर की मांग।

    संवाद सूत्र, कपरवार। बरहज तहसील क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर में अधिवक्ता विजेंद्र सिंह की संदिग्ध मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरू सिंह मृतक के आवास पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए और तत्काल कार्रवाई की मांग की।

    वीरू सिंह ने कहा कि घटना को आठ दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जबकि इस मामले में पांच नामजद और आठ अज्ञात लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है। उन्होंने परिजनों के आरोपों का हवाला देते हुए मांग की कि एसडीएम का नाम भी एफआइआर में शामिल किया जाए, क्योंकि परिजनों के अनुसार घटना के पीछे उनकी भूमिका रही है।

    उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि क्षेत्र का एक ग्राम प्रधान आपराधिक प्रवृत्ति का है और दो अन्य ग्राम प्रधानों के साथ मिलकर एक सिंडिकेट चलाता है, जो लोगों का उत्पीड़न करता है। उन्होंने कहा कि मृतक अधिवक्ता दो बार बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके थे और उन्हें योजनाबद्ध तरीके से प्रताड़ित किया गया, जिससे उनकी मृत्यु हुई।

    करणी सेना अध्यक्ष ने कहा कि यदि वकीलों को ही न्याय नहीं मिलेगा तो आम जनता का विश्वास न्याय व्यवस्था से उठ जाएगा। उन्होंने प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होगा। साथ ही दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने व एनकाउंटर की भी मांग उठाई।

    खबरें और भी

    मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मौके पर एडिशनल एसपी सुनील कुमार सिंह, तीन क्षेत्राधिकारी और कई थानों की पुलिस भारी संख्या में तैनात रही। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और जल्द ही आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।