यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Deoria Crime News: एक और हत्या से दहला देवरिया, झोपड़ी में सो रहे युवक की राड से हमला कर हत्या
देवरिया जिले में एक बार फिर हत्या से सनसनी फैल गई है। जिले के भटनी थाना क्षेत्र के बलुआ अफगान में सोते समय किसी ने उसके सिर पर वार कर हत्या कर दी। हत् ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, भटनी (देवरिया)। घर के पास झोपड़ी में सो रहे एक युवक के सिर पर राड से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं सूचना मिलने पर एसपी, एएसपी समेत अन्य अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
भटनी थाना क्षेत्र के बलुआ अफगान गांव के रहने वाले नरेन्द्र नाथ तिवारी के 28 वर्षीय इकलौते पुत्र हंसनाथ तिवारी उर्फ विट्टू तिवारी रात को शनिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे भोजन करने के बाद घर से 100 मीटर दूरी पर स्थित झोपड़ी में सोने चले गए। कुछ देर बाद चाचा के लड़के मधुरेन्द्र नाथ तिवारी जब झोपड़ी की तरफ पहुंचे तो हंसनाथ कराह रहे थे।
आवाज सुनकर वह पास गए तो हंसनाथ लहूलुहान थे और सिर से खून गिर रहा था। उनके शोरमचाने पर पर परिवार के लोग पहुंचे और उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान देर रात उनकी मृत्यु हो गई।
रात को 12 बजे स्वजन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस सक्रिय हो गई। एसपी संकल्प शर्मा, एएसपी डा. राजेश सोनकर भी मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी ली। अभी घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। इस मामले में पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हत्यारोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
खबरें और भी
पुलिस बोली
सिर पर चोट मारकर हत्या की गई है। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। एसओजी समेत अन्य पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। डा. राजेश सोनकर, एएसपी