गैस संकट से जूझ रहे यूपी के परिषदीय विद्यालय, मध्यान्ह भोजन व्यवस्था पर मंडराया संकट
देवरिया में परिषदीय विद्यालयों में गैस की कमी से मध्यान्ह भोजन व्यवस्था प्रभावित हुई है। कई स्कूलों में गैस खत्म होने से शिक्षकों को लकड़ी के चूल्हे प ...और पढ़ें

गैस संकट से जूझ रहे परिषदीय विद्यालय।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, पथरदेवा। ब्लाक क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में गैस की कमी के कारण बच्चों के मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था संकट में पड़ गई है। कई स्कूलों में गैस पूरी तरह समाप्त हो चुकी है, जिससे शिक्षकों को मजबूरी में लकड़ी की व्यवस्था कर चूल्हे पर भोजन बनवाना पड़ रहा है। वहीं जिन विद्यालयों में गैस उपलब्ध है, वहां भी एक-दो दिन में खत्म होने की स्थिति बनी हुई है।
इस समस्या को लेकर मंगलवार को प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष सफीक अहमद खान के नेतृत्व में प्रधानाध्यापकों का प्रतिनिधिमंडल बीआरसी कार्यालय पथरदेवा पहुंचा। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार सिंह को लिखित रूप से अवगत कराते हुए शीघ्र समाधान की मांग की।
लकड़ी से तैयार हो रहा मध्यान्ह भोजन
सफीक अहमद खान ने बताया कि अधिकांश विद्यालयों में गैस समाप्त हो चुकी है और किसी तरह लकड़ी के सहारे मध्यान्ह भोजन तैयार कराया जा रहा है, जिससे व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इस पर बीईओ पंकज कुमार सिंह ने कहा कि गैस संकट की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।
गैस कनेक्शन नंबर उपलब्ध कराने के निर्देश
सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने विद्यालयों के गैस कनेक्शन नंबर सहित पूरा विवरण उपलब्ध कराएं, ताकि सूची तैयार कर जिले को भेजी जा सके और जल्द ही समस्या का समाधान कराया जा सके।
खबरें और भी
इस दौरान सुनील तिवारी, प्रदीप गिरी, नित्यानंद तिवारी, उमाशंकर तिवारी, आनंद सिंह, योगेंद्र कुशवाहा, उपेंद्र प्रसाद, बृजलाल यादव, ताहा सिद्दीकी, ओमप्रकाश जायसवाल, यूनुस सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- कमर्शियल सिलिंडर रोक हटने के बावजूद नहीं मिल रहे, कारोबारी परेशान; होटल-रेस्टोरेंट पर भी संकट बरकरार