विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त कल होगी जारी, देवरिया में मनेगा किसान उत्सव

Published: Thu, 29 Oct 2026 01:48 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को गुजरात के बनासकांठा से पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी करेंगे। देवरिया में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. प्रधानमंत्री मोदी बनासकांठा से 24वीं किस्त करेंगे जारी।

  2. देवरिया में ग्राम पंचायत से जिला स्तर तक उत्सव।

  3. किसानों की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश।

जागरण संवाददाता, देवरिया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त शुक्रवार को जारी की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुजरात के बनासकांठा से किसानों के खाते में किस्त की धनराशि भेजेंगे। इस अवसर पर जिले में ग्राम पंचायत, विकास खंड, तहसील और जिला स्तर के साथ कृषि विज्ञान केंद्रों पर पीएम किसान उत्सव दिवस का आयोजन किया जाएगा।

डीएम मधुसूदन हुल्गी ने संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम में अधिक से अधिक किसानों की सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने पात्र किसानों का पंजीकरण कराने, योजना से संबंधित आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने और शिकायतों का निस्तारण करने को कहा है।

यह भी पढ़ें- देवरिया में गर्भवती गुड़िया की हत्या का आरोपित सुपारी किलर मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

डीएम ने कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और किसानों को योजना की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण पीएम इंडिया वेबकास्ट की वेबसाइट पर देखा जा सकेगा।

यह भी पढ़ें- देवरिया के 40 साल पुराने उग्रसेन पुल में फिर आई दरार, भारी वाहनों पर लगाया प्रतिबंध; बिहार जाने वाले वाहनों की बढ़ी मुश्किलें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।