Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    PM आवास योजना में लापरवाही पर सख्ती, लेखपाल को तीन दिन में रिपोर्ट देने का निर्देश

    Updated: Mon, 13 Apr 2026 03:47 PM (IST)

    सलेमपुर नगर पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की जांच रिपोर्ट छह माह से लंबित थी। उपजिलाधिकारी दिशा श्रीवास्तव ने इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए संबं ...और पढ़ें

    PM आवास योजना में लापरवाही पर सख्ती।

    PM आवास योजना में लापरवाही पर सख्ती।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, सलेमपुर। नगर पंचायत सलेमपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत लंबित जांच रिपोर्ट को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। उपजिलाधिकारी दिशा श्रीवास्तव ने संबंधित लेखपाल को तीन दिवस के भीतर जांच रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

    बताया जा रहा है कि नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 भरौली एवं वार्ड नंबर 5 हरैया मलिन बस्ती में प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र लाभार्थियों की जांच रिपोर्ट पिछले करीब छह माह से लंबित पड़ी है।

    इसको लेकर सभासदों में काफी नाराजगी देखने को मिल रही थी। सभासदों का कहना है कि वे लगातार हल्के के लेखपाल से रिपोर्ट भेजने का अनुरोध कर रहे थे, लेकिन हर बार टालमटोल किया जा रहा था।

    मामले को गंभीरता से लेते हुए सभासदों ने उपजिलाधिकारी को लिखित प्रार्थना पत्र देकर हस्तक्षेप की मांग की। शिकायत में कहा गया कि रिपोर्ट के अभाव में पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है, जिससे गरीब परिवारों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

    शिकायत मिलने के बाद उपजिलाधिकारी दिशा श्रीवास्तव ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित लेखपाल को निर्देशित किया कि तीन दिनों के भीतर हर हाल में जांच पूरी कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा न होने पर विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

    इस संबंध में सभासद हरिश्चंद्र कुमार, सूर्यनारायण, प्रतिनिधि रवि भूषण, वीरेंद्र यादव, दीपक सैनी एवं तेजप्रताप पाण्डेय ने प्रशासन के इस कदम का स्वागत किया है।

    उन्होंने कहा कि लंबे समय से लंबित जांच के कारण पात्र गरीबों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा था, लेकिन अब प्रशासन की सख्ती से उम्मीद जगी है कि जल्द ही सभी पात्र लाभार्थियों को आवास योजना का लाभ मिल सकेगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- आधार सत्यापन की साइट के सर्वर डाउन से प्रयागराज में नहीं हुए बैनामे, संपत्तियों की रजिस्ट्री कार्य बाधित