आधार सत्यापन की साइट के सर्वर डाउन से प्रयागराज में नहीं हुए बैनामे, संपत्तियों की रजिस्ट्री कार्य बाधित
प्रयागराज में आधार सत्यापन साइट का सर्वर डाउन होने से संपत्तियों की रजिस्ट्री का कार्य बाधित रहा। जिले के सभी नौ उप निबंधक कार्यालयों में सुबह से ही स ...और पढ़ें

प्रयागराज में आधार सत्यापन सर्वर ठप होने से संपत्तियों की रजिस्ट्री का काम नहीं हो सका।
HighLights
जिले के सभी नौ उप निबंधक कार्यालयों में सुबह से ही यह साइट नहीं चली
एआइजी स्टांप बोले- दोपहर 12 बजे के बाद कार्यालय बंद करा दिए गए
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। आधार सत्यापन की साइट का सर्वर डाउन होने से सोमवार 13 अप्रैल को संपत्तियों की रजिस्ट्री का कार्य पूर्णरूप से बाधित रहा। बैनामे नहीं होने की वजह से लोगों ने काफी देर तक इंतजार किया। हालांकि जब पता चला कि अब कार्य नहीं हो सकेगा तो उन्हें मायूस होकर वापस लौटना पड़ा।
उप निबंधक कार्यालयों में सुबह से ही नहीं चली साइट
बताया गया है कि प्रयागराज के सभी नौ उप निबंधक कार्यालयों में सुबह से ही यह साइट नहीं चली। हालांकि अपने निर्धारित समय पर कर्मचारी और बैनामा कराने वाले पहुंच गए थे। हालांकि आधार सत्यापन की साइट का सर्वर नहीं चलने के कारण काफी देर तक इंतजार किया गया।
एआइजी स्टांप ने कहा
इस संबंध में एआइजी स्टांप राकेश चंद्रा ने बताया कि सोमवार दोपहर 12 बजे के बाद तक जब आधार सत्यापन की साइट का सर्वर डाउन रहा तो सभी कार्यालयों को बंद करा दिया गया। कार्यालयों के बंद होने के बाद लोगों को मायूस होकर वापस जाना पड़ा।
प्रतापगढ़ में भी बैनामे और रजिस्ट्री का कार्य प्रभावित
प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय समेत सभी पांच तहसीलों के उपनिबंधक कार्यालय में सोमवार को आधार सत्यापन की साइट का सर्वर धीमी चल रहा है। इस वजह से बैनामे व संपत्तियों की रजिस्ट्री कार्य काफी हद तक बाधित है। सदर में सुबह से दो बजे तक 20 बैनामे का औसत रहता है, लेकिन आज केवल चार हो सके हैं।
खबरें और भी
कुंडा, पट्टी, लालगंज और रानीगंज में भी लोग परेशान
यही हाल कुंडा, पट्टी, लालगंज व रानीगंज का भी है। एआइजी स्टांप यादवेंद्र द्विवेदी का कहना है कि तकनीकी समस्या है। दर्जनों लोग इंतजार करके लौट चुके हैं। आधार सत्यापन के बिना कुछ नहीं हो पा रहा है। विभाग को सूचित किया गया है।