प्रयागराज में 50 इलेक्ट्रिक बसों के चक्के थमे, PF विवाद में परिचालकों की हड़ताल से सेवा ठप; दैनिक यात्रियों की परेशानी
प्रयागराज में 50 इलेक्ट्रिक बसें परिचालकों की हड़ताल के कारण नहीं चल रही हैं, जिससे दैनिक यात्रियों को परेशानी हो रही है। नैनी यमुना पुल के पास चार्जि ...और पढ़ें

प्रयागराज के नैनी स्थित चार्जिंग डिपो में खड़ीं इलेक्ट्रिक बसें। जागरण
HighLights
PF धनराशि जमा न होने से इलेक्ट्रिक बस सेवा से जुड़े परिचालक हड़ताल पर हैं
नैनी यमुना पुल के निकट चार्जिंग डिपो से आज इलेक्ट्रिक बसें बाहर नहीं निकलीं
संसू, नैनी (प्रयागराज)। इलेक्ट्रॉनिक बस सेवा से जुड़े परिचालकों का पीएफ नहीं जमा हो पा रहा है। इसके विरोध में आज सोमवार 13 अप्रैल को बसों के परिचालक हड़ताल पर हैं। इससे बसें डिपो से बाहर नहीं निकलीं। परिचालकों के हड़ताल पर होने के कारण शहर के विभिन्न रूटों पर चलने वाली इलेक्ट्रॉनिक बस सेवा ठप हो गई। इसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
4 वर्षों से कंपनी ने पीएफ की धनराशि नहीं जमा की
नैनी नए यमुना पुल के पास इलेक्ट्रॉनिक बस चार्जिंग डिपो बनाया गया है। यहां से शहर के विभिन्न रूटों पर 50 बसों का परिचालन किया जाता है। एक निजी कंपनी द्वारा परिचालकों का संचालन कराया जाता है। परिचालकों का आरोप है कि बीते चार सालों से उनके पीएफ में कंपनी द्वारा कोई भी धनराशि नहीं जमा की गई है। इसे लेकर पूर्व में कई बार कंपनी प्रबंधन और परिचालकों के बीच बातचीत हो चुकी है, लेकिन कुछ सकारात्मक परिणाम नहीं निकला।
शहर में चलने वाली इलेक्ट्रिक बसों का संचालन रुका
पीएफ की धनराशि जमा नहीं होने से आक्रोशित इलेक्ट्रिक बसों के परिचालकों ने सोमवार को काम करने से मना कर दिया। इसके कारण शहर के विभिन्न रुटो पर चलने वाले इलेक्ट्रिक बसों का संचालन ठप हो गया। एक भी बस डिपो से बाहर नहीं निकलीं।
तय समय के बाद भी प्रबंधन मुकर गया
बसों के परिचालकों का कहना है कि बीते पिछले शुक्रवार को पीएफ अकाउंट में धनराशि जमा करने को लेकर कंपनी प्रबंधन से बात हुई थी। प्रबंधन ने तीन दिनों का समय मांगा था लेकिन समय सीमा बीत जाने के बाद भी किसी भी परिचालक के अकाउंट में धनराशि नहीं जमा की गई। इलेक्ट्रॉनिक बसों का संचालन न होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।