Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज में हनुमान जी की अराजकतत्वों ने प्रतिमा खंडित की, आक्रोशित महिलाओं ने सख्त कार्रवाई की मांग की

    By tara chand Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Mon, 13 Apr 2026 12:36 PM (GMT+05:30)

    प्रयागराज के राजापुर नेवादा मुहल्ले में अराज तत्वों ने हनुमान जी की प्रतिमा को खंडित कर दिया। सुबह जब लोग पूजा करने पहुंचे, तो मूर्ति को खंडित देखकर आ ...और पढ़ें

    प्रयागराज के राजापुर नेवादा मुहल्ले में हनुमान जी की प्रतिमा खंडित करने से आक्रोशित लोग। जागरण

    प्रयागराज के राजापुर नेवादा मुहल्ले में हनुमान जी की प्रतिमा खंडित करने से आक्रोशित लोग। जागरण 

    HighLights

    1. ईंट-पत्थर चलाकर मूर्ति तोड़ने वालों की तलाश कर रही

    2. शहर के कैंट थाना क्षेत्र के राजापुर नेवादा मुहल्ले की घटना

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। कैंट थाना क्षेत्र के राजापुर नेवादा मुहल्ले में स्थित हनुमानजी की प्रतिमा सोमवार सुबह कुछ लोगों ने तोड़ दी। कुछ लोग पूजन करने के लिए पहुंचे तो खंडित मूर्ति देख आक्रोशित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए लोगों को किसी तरह शांत कराया। मूर्ति किसने और क्यों खंडित की गई, पुलिस इसका भी पता लगा रही है।

    मुहल्ले की महिलाओं ने जताया आक्रोश 

    बताया गया है कि गंगानगर नेवादा मुहल्ले में सार्वजनिक मंदिर है। सोमवार सुबह कुछ अराजकतत्व पहुंचे और ईंट-पत्थर चलाते हुए मूर्ति क्षतिग्रस्त कर दी। इसका पता चलने पर मुहल्ले की तमाम महिलाएं पहुंच गई। उन्होंने घटना पर नाराजगी जताते हुए मूर्ति तोड़ने वालों पर कार्रवाई की मांग की।

    यह भी पढ़ें- नकली नोट छापने के मामले में फरार समाजवादी पार्टी के नेता की प्रापर्टी होगी कुर्क, प्रयागराज पुलिस ने अदालत में दी अर्जी

    यह भी पढ़ें- मां के शव के साथ पांच दिन तक कमरे में रहा बेटा, लाश सड़ने पर उठी दुर्गंध से चला पता, प्रयागराज में दिल दहलाने वाली घटना