देवरिया में मोबाइल दिखाने के बहाने दो मासूमों से अप्राकृतिक कुकर्म, जांच में जुटी पुलिस
एक गांव में सोमवार देर शाम करीब 6:30 बजे एक युवक नदी के किनारे दो मासूम बच्चे ( एक छह वर्षीय व एक नौ वर्षीय) को ले गया और उन्हें मोबाइल पर अश्लील वीडि ...और पढ़ें

पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जागरण
HighLights
बघौचघाट थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की शाम हुई शर्मनाक घटना
आरोपित युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा
पाक्सो समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज
संवाद सूत्र, पथरदेवा (देवरिया)। मोबाइल दिखाने के बहाने दो मासूमों के साथ अप्राकृतिक कुकर्म करने का शर्मनाक मामला सामने आया है। दाेनों नाबालिगों के स्वजन की तहरीर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित युवक को मंगलवार को गांव से ही गिरफ्तार किया है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जाकर जांच कर साक्ष्य एकत्र किए हैं।
बघौचघाट थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार देर शाम करीब 6:30 बजे एक युवक नदी के किनारे दो मासूम बच्चे ( एक छह वर्षीय व एक नौ वर्षीय) को ले गया और उन्हें मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाते हुए उनके साथ अप्राकृतिक कुकर्म किया।
मंगलवार की सुबह तबीयत बिगड़ने पर दोनों मासूमों ने घटना की जानकारी अपने स्वजन को दी। इसके बाद दोनों के स्वजन ने बघौचघाट पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई कि मांग की, जिसपर पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए मंगलवार दोपहर में उसे गांव से ही गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें- देवरिया पुलिस मुठभेड़ में पशु तस्कर के पैर में लगी गोली, चार गिरफ्तार
इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल तिवारी ने बताया कि स्वजन की तहरीर के आधार पर आरोपित युवक के विरुद्ध पाक्सो अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद न्यायालय के निर्देश पर जेल भेज दिया गया।