विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोबाइल देखते समय बुजुर्ग महिला को आया हार्ट अटैक, एटा मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले मौत

Published: Mon, 07 Sep 2026 03:21 PM (IST)

एटा में मोबाइल देखते समय एक 60 वर्षीय वृद्धा को सीने में तेज दर्द और घबराहट हुई। मेडिकल कॉलेज पहुंचने ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. एटा में 60 वर्षीय वृद्धा की अचानक तबीयत बिगड़ी।

  2. सीने में तेज दर्द और घबराहट के बाद हुई मौत।

  3. चिकित्सकों ने हार्ट अटैक की आशंका जताई, उपचार से पहले निधन।

जागरण संवाददाता, एटा। चारपाई पर लेटकर मोबाइल देख रही 60 वर्षीय वृद्धा की तबीयत बिगड़ गई। सीने में तेज दर्द के साथ घबराहट होने पर स्वजन आनन-फानन में उन्हें मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने जांच की, लेकिन उपचार शुरू होने से पहले ही बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने हार्ट अटैक की आशंका जताई है।
शहर के करीब ही स्थित गांव हीरापुर निवासी रामराज सिंह की पत्नी सरिता शाक्य 60 वर्ष की मौत हुई है। स्वजन के अनुसार शनिवार की शाम वृद्धा घर में चारपाई पर लेटकर मोबाइल देख रही थीं। इसी दौरान उनके सीने में तेज दर्द होने लगा। इसके साथ ही उन्हें घबराहट महसूस हुई और हालत तेजी से बिगड़ने लगी।

मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले बिगड़ी हालत और तोड़ दिया दम

तबीयत खराब होने से घर में अफरा-तफरी मच गई। स्वजन ने उन्हें संभाला और बिना देर किए वाहन से मेडिकल कॉलेज की ओर लेकर रवाना हुए। इमरजेंसी में पहुंचने पर चिकित्सकों ने बुजुर्ग को देखा। स्वजन के अनुसार उनकी हालत उस समय तक काफी गंभीर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने जांच और उपचार की प्रक्रिया शुरू करने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान उनकी मौत हो गई।

स्वजन ने बताया, अचानक हुआ सीने में तेज दर्द 

चिकित्सकों के मुताबिक सीने में अचानक तेज दर्द, घबराहट और सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षणों को गंभीरता से लेना चाहिए। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर मरीज को तत्काल अस्पताल पहुंचाना जरूरी है। हृदय संबंधी समस्या में शुरुआती समय बेहद महत्वपूर्ण होता है। समय पर उपचार मिलने से कई मामलों में मरीज की जान बचाई जा सकती है।

यह भी पढ़ें- फर्जी पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी, देहरादून कोर्ट का फैसला

यह भी पढ़ें- किरायेदार और नए परिवारों के सामने रसोई चलाने का संकट, देहरादून में 5 महीने से घरेलू LPG कनेक्शन बंद

सीएमएस ने दी ये जानकारी

मेडिकल कालेज के सीएमएस डॉ. सुरेश चंद्र ने बताया कि वृद्धा को गंभीर हालत में इमरजेंसी लाया गया था। चिकित्सकों ने परीक्षण किया, लेकिन उपचार शुरू होने से पहले ही उनकी मौत हो गई। प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक की संभावना प्रतीत होती है।