Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    एटा में 16 महीने का बच्चा पानी के ड्रम में गिरा, तख्त पर सुलाकर गई थी मां; नहीं बच सकी जान

    By Vinay Kumar Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Mon, 27 Jul 2026 07:52 PM (IST)

    एटा के मिरहची में 16 महीने का बच्चा तख्त पर सोते समय पानी से भरे ड्रम में गिर गया। मां के पशुओं को चारा डालने जाने के बाद यह हादसा हुआ और बच्चे को मृत ...और पढ़ें

    ड्रम में डूबने से मृतक मासूम। फाइल फोटो

    ड्रम में डूबने से मृतक मासूम। फाइल फोटो

    संवाद सहयोगी, मिरहची (एटा)। थाना मिरहची क्षेत्र के गांव में तख्त पर सो रहा बच्चा पानी से भरे ड्रम में गिर गया। इसकी जानकारी काफी देर बाद स्वजन को हुई तो उन्होंने बच्चे को पानी से निकालकर चिकित्सक के पास ले गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इस पर स्वजन बच्चे के शव को वहां से अपने साथ ले गए।

    थाना मिरहची क्षेत्र के रसूलपुर गढ़ौली निवासी दुर्गेश का 16 माह का अबोध रविवार रात नौ बजे पर सो रहा था। जबकि मां पशुओं को चारा डालने के लिए चली गईं। साते वक्त वह अचानक पास में रखे ट्रम में गिर गया और उसमें डूब गया। इसकी जानकारी लोगों को उस वक्त हुई जब मां एक घंटे बाद पशुओं को चारा ड़ालने के बाद घर के अंदर पहुंची। तख्त पर बच्चा दिखाई नहीं दिया तो उसने आसपास तलाश की

    इसी दौरान बच्चा ड्रम में पड़ा मिला। आनन-फानन में बच्चे की मां ने पानी से उसे बाहर निकाला। इसके बाद स्वजन बच्चे को मिरहची स्थित निजी चिकित्सक के यहां उपचार के लिए लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इस पर स्वजन में चीख पुकार मच गई। बाद में स्वजन बच्चे के शव को अपने साथ लेकर चले गए।